Jantar Mantar Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्रोटेस्ट में जानें से रोका, भड़क उठे राहुल गांधी, कहा- 'हिम्मत कैसे हुई?'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से छात्रों के लिए एक नया निर्देश जारी कर दिया है। उस निर्देश में छात्रों से कहा गया है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाली गैरकानूनी भीड़ या प्रदर्शन से दूरी बनाए रहें। यूनिवर्सिटी का कहना है कि ऐसा करना छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों के लिए ही बहुत जरूरी है। इस निर्देश के बाद फिर से बहस छिड़ गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि छात्रों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करने से नहीं रोकना चाहिए।
यह भी पढ़े -जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इस्तीफे को लेकर दिया ये बड़ा सुझाव
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के निर्देश की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि छात्रों को अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करने का पूरा हक है। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसे फैसलों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना होगा।
क्यों जारी किया यूनिवर्सिटी ने आदेश?
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कहा कि यह निर्देश छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिया गया है। यूनिवर्सिटी के अनुसार, जंतर-मंतर पर कुछ जगहों पर कानून से जुड़े नियम लागू हैं। ऐसे में वहां जाने पर छात्रों को कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि वे अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत जानकारियों से बचें। छात्रों को किसी भी कदम से पहले पूरी जानकारी लेने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Created On :   24 July 2026 1:54 PM IST












