Jantar Mantar Protest: वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर सीजेपी फाउंडर का बड़ा दावा, आज रात तक गिरफ्तार होने का किया दावा

वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर सीजेपी फाउंडर का बड़ा दावा, आज रात तक गिरफ्तार होने का किया दावा
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि उनको अपनी पार्टी को लेकर जानकारी मिली है। उनको पता चला है कि संगठन के कुछ लोगों को आज रात में गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने अपने साथियों और समर्थकों से अपील की है कि अगर ऐसा होता है, तब भी आंदोलन नहीं बंद होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा है कि उनका प्रदर्शन कई दिनों से शांतिपूर्ण तरह से चल रहा है। गिरफ्तारी की जरूरत तो हमें समझ ही नहीं आती है। दीपके ने ये भी कहा है कि उनका संगठन संविधान और कानून का पूरा सम्मान करता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की हिंसा ना करने की अपील की है। साथ ही हिंसा से दूर भी रहने की सलाह दी है।

गिरफ्तारी को लेकर क्या बोले दीपके?

अभिजीत दीपके का कहना है कि उनको आशंका है कि संगठन के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो भी आंदोलन नहीं रुकेगा और इसको जारी रहना चाहिए। उनका ये भी मानना है कि शांतिपूर्ण तरह से अपनी बात रखना हर एक नागरिक का अधिकार है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि उनका आंदोलन संविधान के नियमों के मुताबिक चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन शांतिपूर्ण है तो कार्रवाई क्यों की जा रही है। साथ ही उनका कहना है कि अगर गिरफ्तारी होती है तो ये आंदोलन और ज्यादा बड़ा होगा।

आगे क्या होगा?

अभिजी दीपके ने अपने समर्थकों से कहा है कि हर हाल में शांति बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी तरह की हिंसा या गलत कामों से दूरी बनाए रखें। साथ ही दीपके ने ये भी कहा है कि उनका धरना तब तक जारी रहने वाला है जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते हैं।

Created On :   24 July 2026 3:11 PM IST

Tags

Next Story