CJP Meeting: 'सरकार दो मांगों पर पॉजिटिव, एक मांग पर कल तक का समय..', सरकार के साथ सीजेपी की मीटिंग के बाद सीजेपी प्रवक्ता ने दी जानकारी

सरकार दो मांगों पर पॉजिटिव, एक मांग पर कल तक का समय.., सरकार के साथ सीजेपी की मीटिंग के बाद सीजेपी प्रवक्ता ने दी जानकारी
कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से मुलाकात की है। इसके बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जानकारी दी है। साथ ही जेपी नड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच चर्चा हुई है। ये चर्चा 50 मिनट की बताई जा रही थी, लेकिन सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि ये बातचीत सिर्फ 10 मिनट चली है। इस मीटिंग में सीजेपी ने अपनी तीन मांगें रखी हैं, जिसमें से दो पर सरकार का पॉजिटिव रिस्पॉन्स रहा है लेकिन एक में कल दोपहर तक का समय मांगा है। सीजेपी की तीन मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सुसाइड करने वाले बच्चों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और जिन छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है उनको वापस लेना शामिल है। इनमें से धर्मेंद्र प्रधान वाली शर्त के लिए कल तक का समय मांगा गया है। इस पर सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जानकारी दी है। साथ ही जेपी नड्डा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले आशुतोष रांका?

आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि 'सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही बर्खास्त कर देगी। सरकार ने मुआवजा (सुसाइड से मरने वाले NEET कैंडिडेट्स के परिवारों के लिए) और छात्रों पर FIR, लीगल केस वापस लेने की दो मांगों पर इन-प्रिंसिपल मंज़ूरी दे दी है।'

यह भी पढ़े -वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर सीजेपी फाउंडर का बड़ा दावा, आज रात तक गिरफ्तार होने का किया दावा

जेपी नड्डा का क्या है कहना?

जेपी नड्डा ने भी मीडिया से बात करते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंनेकहा है कि मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली है। सीजेपी की 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे।

Created On :   24 July 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story