Rahul Gandhi PC: राहुल गांधी ने घायल छात्रों मुलाकात कर सरकार पर साधा निशाना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिया जोर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है। इस बीच ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घायल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। उन्होंने कहा है कि जो छात्र शांति से अपनी बात रख रहे थे, उनके साथ गलत व्यवहार हुआ है। राहुल गांधी ने सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि सभी छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुननी चाहिए। दूसरी तरफ सीजेपी और सरकार के बीच भी बातचीत हुई है। इस पर संगठन का कहना है कि कुछ मुद्दों पर बात आगे बढ़ रही है लेकिन अब भी सभी मांगों पर फैसला सामने नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़े -सरकार ने सीजेपी की दो मांगों पर जताई सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर मांगा समय
राहुल गांधी का क्या है कहना?
राहुल गांधी ने घायल छात्रों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की फोटो दिखाई हैं। उन्होंने कहा है कि एक छात्र की आंख को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनके मुताबिक, छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और उनके साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पेपर लीक के लिए जो जिम्मेदार है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करने वालों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने ये भी कहा है कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें और घायल छात्रों का इलाज करवाएं या मदद दें।
यह भी पढ़े -वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर सीजेपी फाउंडर का बड़ा दावा, आज रात तक गिरफ्तार हो सकते हैं पार्टी के कई लोग
सरकार और सीजेपी के बीच हुई बातचीत
शुक्रवार को सीजेपी के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच बैठक हुई है। संगठन ने कहा है कि दो शर्तों पर तो सरकार बहुत ही पॉजिटिव थी लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। सीजेपी का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा।
Created On :   24 July 2026 4:50 PM IST













