सीजेपी प्रोटेस्ट और अनशन: डॉ. आंग्मो ने नीट पेपर लीक को बताया एक सिप्टम, सिस्टम में मौजूद थी वजहें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही हमने यह कदम उठाया है। उन्होंने आगे कहा नीट पेपर लीक एक सिप्टम था, और सिस्टम में इसके कारण मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि यह सरकार के लिए एक जगाने की पुकार होगा। यह एक सफल आंदोलन रहा है, और इसीलिए सोनम ने अपना अनशन तोड़ा। कल से सोनम वांगचुक अर्ध-ठोस आहार पर चले जाएंगे। डॉ आंग्मो ने आगे कहा छात्र नेता सरकार के साथ बैठक के बाद ही विरोध प्रदर्शन की आगे की रणनीति तय करेंगे। यह हमारे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन रहा है।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होना अच्छा संकेत, जेडीयू विधायक श्याम रजक ने सरकार की पहल को सराहा
उन्होंने आगे कहा सोनम वांगचुक ने लिखित आश्वासन के साथ छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। छात्र प्रोटेस्टर्स के खिलाफ कोई FIR न करने, NEET विक्टिम्स के लिए मुआवजा और संसद में शैक्षिक सुधारों पर चर्चा की मांग की। आधी रात को सरकार की ओर से संसद में एजुकेशन एग्जाम और रिफॉर्म्स पर चर्चा करने का लिखित आश्वासन मिला।
यह भी पढ़े -सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा धरना आशुतोष रांका
डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कहा सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह कल यहां आए थे। उससे पहले, 16 सांसद यहां आए थे, और विपक्ष के 65 सांसदों ने लिखित भरोसा दिया है कि इस मामले पर संसद में चर्चा होगी। सरकार और विपक्ष दोनों ने तय किया है कि इस मॉनसून सत्र में शैक्षिक सुधारों पर चर्चा होगी। इससे पूरा देश जाग गया है।
Created On :   24 July 2026 4:21 PM IST












