Himachal Car Accident: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टानें, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में आज (शुक्रवार, 24 जून) दोपहर बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर-किलाड़ रोड पर एक चलती टाटा सूमो पर चट्टानें गिर गईं। हादसे में गाड़ी में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महीने की बच्ची भी शामिल है। दो लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी कुल्लू से पांगी की तरफ जा रही थी, उसमें कुल 15 लोग सवार थे। इस दौरान कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से चट्टानें टूट कर गिरीं, जिसकी चपेट में गाड़ी आ गई।
यह भी पढ़े -संगारेड्डी के पास कार पलटी, इमाम समेत परिवार के तीन लोगों की मौत, हज यात्रा से लौटे परिजनों को हवाई अड्डे से लेने जा रहे थे
नहीं हो पा रही शवों की पहचान
चट्टानों की चपेट में आने से टाटा सूमो (HP-01M-2210) के पिछले हिस्से में आग लग गई, जिसे मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने बुझाया। हादसा इतना भीषण था कि मृतकों के शवों को पहचानने में मुश्किल आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी मृतक पांगी घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतकों की पहचान और हादसों की वजहों की जांच की जा रही है।
सीएम सुक्खू ने जताया शोक
इस भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डीसी लाहौल-स्पीति को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचकर से रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
Created On :   24 July 2026 6:24 PM IST













