मौसम अपडेट: दिल्ली से लेकर यूपी-राजस्थान तक भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

दिल्ली से लेकर यूपी-राजस्थान तक भीषण गर्मी, लू का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
देशभर में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा हैं। कहीं पर तेज बारिश हो रही है तो कहीं पर भीषण से भी ज्यादा गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में चलिए आज के मौसम के बारे में जानते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। हर जगह के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं पर लोग भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं तो कई जगहों पर तेज आंधी और बारिश परेशानी बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में गर्मी और खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का कहर

राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई जगह तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन तक लोगों को राहत मिलने के आसार बहुत कम हैं। दोपहर के समय तेज लू चल सकती है और गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हालात कम खराब नहीं हैं। कई जिलों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है।

कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

एक तरफ गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने और गर्मी से बचाव करने की सलाह दी है।

Created On :   20 May 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story