पश्चिम बंगाल समाचार: बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में लगी भीषण आग, 7 की मौत कई घायल, हिरासत में होटल मालिक

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीरभूम के तारापीठ में एक होटल में आग का बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 7 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
यह भी पढ़े -प्रताड़ना और मानसिक दबाव... झूठे आरोप... टीएमसी नेता की खुदकुशी पर ममता बनर्जी ने किस तरफ किया इशारा
घटनास्थल को लेकर बीजेपी एमएलए ध्रुबा साहा ने मीडिया के सामने कहा सिस्टम पहले से ही खस्ताहाल में बताया। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक साहा ने आगे कहा TRDA (तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथॉरिटी) में बड़े बदलाव की जरूरत है। उन्होंने इतनी बड़ी इमारत तो बना दी, लेकिन आग पर काबू पाने का कोई इंतजाम नहीं किया।
आग की घटना पर पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर की तरफ से धुंआ या आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर आईं और मौके से 22 लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू किया गया और 11 अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया। जिन 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया है,उनमें से 2 व्यक्ति सुस्त हैं, 1 का इलाज करके उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने घटना को दुखद बताते हुए कहा 7 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई और छानबीन में जुटी हुई हैं।
Created On :   17 Aug 2026 10:53 AM IST












