Mausam Update: 16 राज्यों में तूफानी बारिश, एमपी से लेकर राजस्थान तक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का मौसम

16 राज्यों में तूफानी बारिश, एमपी से लेकर राजस्थान तक 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने शहर का मौसम
दिल्ली से लेकर बंगाल और मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान तक तेज बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस वक्त बारिश का दौर जारी है। 17 अगस्त 2026 को मौसम विभाग की तरफ से कई राज्यों के लिए बारिश, तेज हवा और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ कई जगहों पर मौसम खराब रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। वहीं, कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। साथ ही किसानों और मझुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, यूपी और बिहार में बारिश

दिल्ली में आज तेज बारिश के साथ तेज आंधी भी देखने को मिल सकती है। हवा लगभग 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इतनी बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे यह 34 डिग्री सेल्सिय तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, यूपी में लखनऊ, नोएडा, आगरा, कानपुर, मेरठ, बरेली और कई दूसरे जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की आशंका है और कुछ जगह हवा 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है। बिहार में पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का खतरा है और पटना में तापमान करीब 32 डिग्री रह सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश का असर

राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, अलवर और कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है और हवाएं भी बहुत तेज चल सकती हैं। जयपुर में तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं, मध्य प्रदेश में भोपाल, जबलपुर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी और कई जिलों में बारिश के साथ आंधी की संभावना है और भोपाल में तापमान करीब 27 डिग्री रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में खास सावधानी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का खतरा बना हुआ है। मंडी, सोलन, कांगड़ा और दूसरे इलाकों में मौसम खराब रह सकता है और कुछ जगहें तेज हवा भी चल सकती हैं। उत्तराखंड में देहरादून समेत कई जगह बारिश होगी, जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली और दूसरे इलाके शामिल हैं। यहां पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है और कुछ जगह हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बारिश के कारण पहाड़ों में सड़क बंद होने और भूस्खलन का खतरा भी रह सकता है इसलिए सफर से पहले मौसम और सड़क की स्थिति देखने की अपील की गई है।

Created On :   17 Aug 2026 10:26 AM IST

Tags

Next Story