Red Alert for Rain in Pune: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार के बीच IMD का रेड अलर्ट, पुणे के कई इलाके होंगे जलमग्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देशभर के अगल-अलग कोनों से कही बादल के फटने की घटनाएं हो रही है तो कहीं पर भारी बारिश तबाही मचा रही है। इस बीच मायानगरी मुंबई के पुणे जिले के लिए मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई हैं क्योंकि बीते दो दिनों से राज्य में लगातार तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक जलमग्न हो चुके हैं।
अगले तीन घंटे में यहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे जिले में अगले तीन घंटों में अति से भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। जो मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और पुणे के घाट इलाकों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि 40 से 50 किमी प्रति घटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। वहीं, इसकी रफ्तार भी बढ़ने की आशंका जाहिर की है।
देश की सबसे अमीर नगर निगम
इस अलर्ट के बाद से लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं क्योंकि बीते दो दिनों से मुंबई पूरी तरह से जलमग्न हो गई हैं। ये पहली बार नहीं हुआ, हर साल बारिश के सीजन में स्थानीय निवासियों को बारिश के बाद इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है। खास बात यह है कि इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी बीएमसी के पास है और वह देश की सबसे अमीर नगर निगम में से एक है। फिर भी साल दर साल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई की मौजूदा स्थिति
मुंबई समंदर के किनारे बसा हुआ है, लेकिन इस वक्त मुंबई खुद किसी समंदर से कम नहीं लग रही है। बीते दो दिनों से यहां पर बारिश ने तबाही मचाई हुई हैं। सड़कों पर बारिश के पानी ने कब्जा जमा लिया है, यहां तक कि गलियों में भी चारों तरफ पानी भरा हुआ है। लोग घरों में कैद हैं। वहीं, महंगी और बड़ी गाड़ियां पानी में डूबी हुई हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थानीय रहवासियों को बारिश से कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
Created On :   19 Aug 2025 4:38 PM IST













