Mumbai Heavy Rain: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने मचा दी है तबाही! रोड के साथ-साथ रेलवे ट्रैक भी समा गए पानी में, वीडियो देखकर लगाएं अंदाजा

- मुंबई में हो रही है लगातार भारी बारिश
- भारी बारिश के चलते रास्ते हुए जलमग्न
- रेलवे ट्रैक के साथ-साथ नहीं नजर आ रहीं सड़कें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बारिश के दो रूप नजर आ रहे हैं। कहीं पर भारी बारिश ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है तो कहीं पर उमस से राहत मिल रही है। इसी कड़ी में मुंबई में भी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में सड़कों के साथ-साथ रेलवे ट्रैक्स तक पानी में दब गए हैं। ऐसे में यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही लोगों को दूसरे शहर भी जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग किस तरह से परेशान हैं।
मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन में जलभराव
रेलवे ट्रैक डूबे पानी में
मुंबई में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। सायन और कुर्ला के बीच ट्रेनें सावधानी से धीमी गति से चल रही हैं।
मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
नालासोपारा हुआ जलमग्न
मीठी नदी खतरे के निशान के पास
भारी बारिश के कारण मीठी नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है।
समुद्र उफान पर
मुंबई के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से समुद्र भी उफान पर हैं।
Created On :   19 Aug 2025 12:30 PM IST