अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रूपाणी के घर पहुंचे नायब सिंह सैनी, परिवार का बढ़ाया हौसला, प्लेन क्रैश में हुआ था गुजरात के पूर्व CM का निधन

विजय रूपाणी के घर पहुंचे नायब सिंह सैनी, परिवार का बढ़ाया हौसला, प्लेन क्रैश में हुआ था गुजरात के पूर्व CM का निधन
  • सैनी ने की रूपाणी के परिवार से मुलाकात
  • अहमदाबाद हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार (19 जून) को गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपणी के घर पहुंचे। सैनी ने उनके परिवार से मुताकात की। इस दौरान उन्होंंने कहा कि अहमदाबाद का विमान हादसा बेहद दुखद था। सीएम ने भगवान से प्रार्थना की कि रूपाणी के परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। आपको बता दें कि, गुजरात के पूर्व सीएम का निधन अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ था। इस हादसे में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 में मौजूद 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी। इनमें एक नाम विजय रूपाणी का भी था जो अहमदाबाद से लंदन सफर कर रहे थे।

नायब सैनी ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हुआ है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। विजय रूपाणी जी का जीवन सादगी भरा रहा है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

शवों के पहचान की प्रक्रिया जारी

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी बताया कि 211 DNA सैंपल्स मैच हो गए हैं। जैसे ही इसकी रिपोर्ट आती है मृतकों के परिजनों को सूचित कर उन्हें बुलाया जाएगा।

Created On :   19 Jun 2025 5:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story