2 civilians dead 13 injured in pulwama Tral bus stand grenade attack

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। आतंकियों ने गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में त्राल में ग्रेनेड से ब्लास्ट किया। हमले में जम्मू कश्मीर के मंत्री नईम अख्तर आतंकियों के ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बच गए। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ग्रेनेड ब्लास्ट में जम्मू कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के कई जवान घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ। जिसमें तीन लोग मारे गए मारे गए, दो लोगों में एक महिला भी शामिल हैं जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। घायल लोगों को त्राल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर है।

ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने की फायरिंग
ग्रेनेड हमले के 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे के करीब त्राल बस स्टैंड के पास अज्ञात आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सीआरपीएफ की 180 बटालियन के 7 जवान भी घायल हुए हैं।

एसएसबी जवानों पर भी हुआ था हमला
इससे पहले बुधवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर स्थित जवाहर सुंरग के पास सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया गया। बनिहाल इलाके में हुए इस हमले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का एक जवान शहीद हो गया था।

Created On :   21 Sept 2017 1:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story