राहुल के हमलों के खिलाफ स्मृति-सीतारमण ने संभाला मोर्चा

After Rahul Gandhi poetic taunt Smriti Irani hits back with a twitter
राहुल के हमलों के खिलाफ स्मृति-सीतारमण ने संभाला मोर्चा
राहुल के हमलों के खिलाफ स्मृति-सीतारमण ने संभाला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों पूरे जोश से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। उनके द्वारा कही जाने वाली हर एक बात को लोग गंभीरता से ले रहे हैं। लेकिन लगता है देश की मोदी सरकार को यह पसंद नहीं तभी तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल के भूख वाले ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने भी एक शायरी ट्वीट कर कांग्रेस उपाध्यक्ष को बुरा-भला कह दिया है। बता दें कि हंगर इंडेक्स में भारत के 100वें नंबर की रैंकिंग पर राहुल गांधी ने तंज करते हुए ट्वीट किया था।

राहुल ने दुष्यंत कुमार की मशहूर पंक्तियां ट्वीट की थी। अब राहुल के ट्वीट के जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "ऐ सत्ता की भूख- सब्र कर, आंकड़े साथ नहीं तो क्या खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे।"

बता दें कि राहुल गांधी ने गुजरात दौरे पर भी बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था। स्मृति ने भी पलटवार करते हुए राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष को खूब खरी-खरी सुनाई।

निर्मला सीतारमण ने कहा कांग्रेस विकास को गंभीरता से ले
रक्षा मंत्री और भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर ‘विकास के गुजरात मॉडल’ का मजाक उड़ाए जाने को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को ‘विकास’ को गंभीरता से लेना चाहिए और इसे बिल्कुल भी कमजोर नहीं करना चाहिए।

एक कार्यक्रम में गुजरात में भाजपा के चुनाव अभियान की सह प्रभारी सीतारमण ने कहा कि वह विपक्ष द्वारा गुजरात मॉडल का मजाक उड़ाए जाने से निराश हैं। उन्होंने कहा, विकास का गुजरात मॉडल आजमाया और परखा गया मॉडल है और कई अन्य राज्यों में इसे दोहराया गया है। कांग्रेस अब जानबूझकर या अनजाने में ‘विकास’ को कमजोर कर रही है। मैं ‘विकास’ के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान से निराश हूं।

Created On :   14 Oct 2017 10:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story