AIR ने 'मन की बात' से कमाए 10 करोड़

AIR made 10 corers by mann ki baat
AIR ने 'मन की बात' से कमाए 10 करोड़
AIR ने 'मन की बात' से कमाए 10 करोड़

डिजिल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो के जरिए जनता से जुड़ते हैं और "मन की बात" करते हैं। मोदी की मन की बात का प्रसारण पिछले दो साल से सरकारी रेडियो स्टेशन 'ऑल इंडिया रेडियो' (AIR) करता आ रहा है। मोदी की मन की बात का न केवल जनता को फायदा होता हैं बल्कि इस कार्यक्रम से AIR को भी काफी फायदा हुआ है। AIR ने इस कार्यक्रम से अब तक 10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ये जानकारी बुधवार को लोकसभा में दी गई। केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने एक सवाल के लिखित जवाब में ये बताया कि साल 2016-17 में 'मन की बात' से कुल 5.19 करोड़ रुपए की कमाई हुई हैं। इससे पहले साल 2015-16 में ये कमाई 4.78 करोड़ रुपए थी।

10 भाषाओं और 33 बोलियों में प्रसारित

राठौर ने जवाब में बताया कि पीएम मोदी के मन की बात के प्रसारण के बाद उसी दिन इसे 10 भाषाओं और 33 अन्य बोलियों में भी प्रसारित किया जाता है। उन्होंने बताया कि AIR ने इसे अंग्रेजी और संस्कृत में भी प्रसारित किया हैं।

देश के बाहर भी हैं मोदी के श्रोता

राठौर के मुताबिक देश की जनता के लिए 'मन की बात' का प्रसारण ट्रांसमिटर्स का इस्तेमाल करके हुआ। वहीं भारत से बाहर इसे सुनने वालों के लिए इस कार्यक्रम को पहुंचाने के लिए इंटरनेट और शॉर्टवेव ट्रांसमिटर्स की इस्तेमाल किया गया।

Created On :   20 July 2017 8:49 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story