बड़ा कबूलनामा : बराला ने कबूला 'उस' रात का स्याह सच

Chandigarh molestation case: Barlow and his companions court today in court
बड़ा कबूलनामा : बराला ने कबूला 'उस' रात का स्याह सच
बड़ा कबूलनामा : बराला ने कबूला 'उस' रात का स्याह सच

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आरोपियों विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को पुलिस कोर्ट पेशी करेगी। विकास बराला हरियाणा BJP प्रमुख सुभाष बराला का बेटा है। सूत्रों के मुताबिक विकास बराला ने कबूल कर लिया है कि वो उस रात वर्णिका कुंडु की कार का पीछा कर रहा था।
विकास और उसके दोस्त पर IAS अफसर की बेटी वर्णिका कुंडु के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में घटना वाली रात के CCTV फुटेज रिकवर किए थे। जिसमें विकास बराला अपनी कार से वर्णिका का पीछा करते हुए नजर आए थे।

मामले में बेटे पर आरोप लगने के बाद सुभाष बराला पहली ने कहा कि वर्णिका मेरी बेटी की तरह है, उसे न्याय जरूर मिलेगा। विकास के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। मेरा और बीजेपी का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा कहते हुए उन्होंने एक तरह से इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया है। सुभाष बराला ने कहा है कि वो जांच में सहयोग करेंगे।  

दबाव के बाद पुलिस ने दोबारा किया था गिरफ्तार

4 अगस्त को विकास और उसके दोस्त ने कार से वर्णिका की कार का पीछा किया था। लेकिन पुलिस ने संगीन जुर्म के बावजूद छिटपुट धाराएं लगाकर आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी थी। हालांकि भारी दबाव के बाद पुलिस ने बुधवार को विकास बराला और उसके साथी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया और दोबारा पूछताछ की।
 

Created On :   10 Aug 2017 8:19 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story