मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा है कि देश में कोई भी सरकार के काम से खुश नहीं है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन पर कांग्रेस की बैठक हो चुकी है। विपक्षी पार्टियों से बात की जा रही है। मोदी सरकार राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं दे पा रही है, लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। गहलोत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
- अमेरिका : टेक्सास में सड़क पर हुई गोलीबारी, तीन की मौत
- पंचायत चुनाव: यूपी में दूसरे चरण का मतदान आज, कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन, ड्रोन से होगी निगरानी
- किसान आंदोलन: दिल्ली पुलिस की हाइवे नंबर-9 खाली कराने की कोशिश, एंबुलेंस जाने में दिक्कतों का हवाला
- राजस्थान में 3 मई तक बढ़ाई गयी कर्फ्यू की अवधि
- छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान 12345 नए कोरोना केस मिले, 170 लोगों की मौत हुई
आज से राफेल डील और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

हाईलाइट
- राफेल डील पर लंबे समय से मोदी सरकार को निशाना बना रही है।
- कांग्रेस सरकार अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है।
- कांग्रेस पहले चरण में जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी, जो 15 सितंबर तक चलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राफेल डील पर लंबे समय से मोदी सरकार को निशाना बना रही कांग्रेस अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। देशभर में आज (शुक्रवार) से कांग्रेस राफेल मुद्दे को लेकर मोदी सरकार का घेराव करेगी। पहले चरण में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जो 15 सितंबर तक चलेगा। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ भी कांग्रेस सरकार का घेराव करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने जयपुर से प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है।


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर दूध तक के दाम बढ़े हुए हैं। पेट्रोल-डीजल के अलावा एलपीटी गैस के दाम भी दोगुने हो गए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल पंप पर भी धरना दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इससे 15 रुपए तक की कमी होगी। लोगों से की जा रही 11 लाख करोड़ की फ्यूल लूट के खिलाफ कांग्रेस जन आंदोलन चलाएगी।

इससे पहले मंगलवार को तीन राफेल विमान फ्रांस से ऑस्ट्रेलिया होते हुए भारत पहुंचे थे। विमान भारतीय वायुसेना के ग्वालियर बेस पहुंचे थे। तीनों विमान फ्रांस के उस दल में शामिल थे, जिसने आस्ट्रेलिया में हुई 'पिच ब्लैक' एक्सरसाइज में हिस्सा लिया था। अभ्यास में भारतीय वायुसेना भी शामिल हुई थी।
इसी महीने भारत आएंगे राफेल विमान
भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं, इसकी पहली खेप सितंबर 2019 तक भारत आनी है। भारतीय वायुसेना के अबांला एयरबेस पर राफेल की पहली स्क्वाड्रन बनाई जाएगी। इसका नाम गोल्डन एरो रखा जाएगा, वहीं दूसरी स्क्वाड्रनन उत्तरी बंगाल के हाशिमारा में बनाई जाएगी।