24 घंटे में मिले 45 हजार नए केस, 34 हजार रिकवर हुए, 355 लोगों की मौत

Coronavirus in India 24 घंटे में मिले 45 हजार नए केस, 34 हजार रिकवर हुए, 355 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34
  • 531
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45
  • 624
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 355

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस बढ़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 45 हजार 624 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, 34 हजार 665 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 355 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 93 हजार 531 लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में अब तक 3 करोड़ 29 लाख 2 हजार 345 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 3 करोड़ 20 लाख 56 हजार 85 मरीज रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 39 हजार 916 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 66 हजार 334 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52 करोड़ 65 लाख 35 हजार 68 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 66.98 करोड़ के पार पहुंचा। गुरुवार शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 64.70 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गईं।

कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,624
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,531
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 355
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.29 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.20 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.39 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.93 लाख

 

Created On :   3 Sep 2021 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story