- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus in india Live Updates COVID19 positive cases deaths in india new Corona Cases Health Ministry
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus India: देश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, कुल मामले 56 हजार के पार
हाईलाइट
- देश में बढ़ी कोरोना वायरस की रफ्तार
- बीते 24 घंटे में 3390 नए केस, 103 की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में नोवल कोरोना वायरस अब और तेजी से फैल रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,390 नए मरीज पाए गए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 56,342 केस सामने आए हैं जिनमें से 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16,540 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
3,390 new #COVID19 positive cases and 103 deaths reported in last 24 hours in India. https://t.co/61FOJN0jPL
— ANI (@ANI) May 8, 2020
राजस्थान में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3453 हो गई है, जबकि अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है।
26 new positive cases have been reported today; taking the total number of positive cases to 3453. One death has been reported today; death toll rises to 100: Health Department, Rajasthan pic.twitter.com/BtPZrzLk8O
— ANI (@ANI) May 8, 2020
COVID-19: चीन में बनी कोरोनावायरस की वैक्सीन बंदरों पर प्रभावी साबित
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक...
- अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर देश में कोरोना मुक्त राज्य बने हुए हैं।
- मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 3252 पहुंच चुका है। 1231 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 193 की मौत हुई है।
- महाराष्ट्र में अभी भी स्थिति चिंताजनक है। यहां 17974 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 3301 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 694 लोगों की मौत हो चुकी है।
- आंध्र प्रदेश में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 1847 हो गई है, जिसमें से 780 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां मरने वालों की संख्या 38 पहुंच चुकी है।
- असम में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 54 हो गई है, इनमें से 34 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ एक की मौत हुई है।
- बिहार कोरोना पीड़ितों की संख्या 550 हो गई है। 246 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल पांच की मौत हुई है।
- चंडीगढ़ में यह संख्या 135 पहुंची है, जिनमें से 21 को डिस्चार्ज किया गया, एक की मौत हुई है।
- छत्तीसगढ़ में 59 मामले दर्ज किए गए हैं। 38 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दादर एवं नागर हवेली में सिर्फ एक मामला अब तक दर्ज किया गया है।
- दिल्ली में कोविड-19 वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक 5980 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1931 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। मरने वालों की संख्या 66 हो चुकी है।
- गुजरात कोरोना से पीड़ित लोगों के मामले में हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 7012 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 1709 को डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 725 हो गयी है।
- हरियाणा में यह आंकड़ा 625 पहुंचा है, 260 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 7 की मौत हुई है।
- हिमाचल प्रदेश में अब तक 46 मामले सामने आए हैं, 38 को डिस्चार्ज किया गया है, दो की मौत हुई है।
- जम्मू-कश्मीर में करोना से संक्रमित लोगों की संख्या 793 पहुंच चुकी है। 335 को डिस्चार्ज किया गया। 9 की मौत हुई है।
- झारखंड में 132 मामले अभी तक दर्ज किए गए हैं। 41 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है।
- कर्नाटक में आंकड़ा 705 पहुंच चुका है। 366 को डिस्चार्ज किया गया। 30 की मौत हुई है।
- केरल में 530 केस हो गए हैं, 474 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, चार की मौत हुई है।
- लद्दाख में कुल मामले 42 हो गए हैं। 17 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
- मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं ,10 को डिस्चार्ज किया गया। एक की यहां मौत हुई है।
- मिजोरम में अब तक सिर्फ 1 मामला दर्ज किया गया हैं।
- उड़ीसा में 219 मामले सामने आये हैं, 62 को डिस्चार्ज किया गया है। दो की मौत हुई है।
- पुडुचेरी में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 9 है।
- पंजाब में 1644 लोग वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 149 को डिस्चार्ज किया गया है, 28 की मौत हुई है।
- तमिलनाडु में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5409 हो गई है। यहां 1547 लोग को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन यहां अब तक 37 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
- तेलंगाना में मामले 1123 हो गए हैं, इनमें से 650 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की मौत हुई है।
- त्रिपुरा में कोरोना पीड़ितों की संख्या 65 हो गई है, जिनमें से दो को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
- उत्तराखंड में 61 मामले सामने आये हैं, इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है।
- उत्तर प्रदेश में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 3071 हो गई है, जिनमें से 1250 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 62 की मौत हो चुकी है।
- पश्चिम बंगाल में आंकड़ा 1548 पहुंच चुका है , 364 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है , यहां अब तक 151 की मौत हुई है।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्रिटिश विशेषज्ञ : कोरोना वायरस प्रकृति से आता है
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार में कोरोना से 5वीं मौत, मरीजों की संख्या 549 हुई
दैनिक भास्कर हिंदी: जिला अस्पताल से भागा कोरोना संदिग्ध, मचा हड़कंप
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना की वजह से उद्योग जगत की हालत खराब, सभी सेक्टर्स के लिए राहत पैकेज ला रही सरकार : गडकरी
दैनिक भास्कर हिंदी: आर्थर रोड जेेेल के 72 कैदी कोरोना संक्रमित, सात जेलकर्मी भी पॉजिटिव