बेंगलुरु भगदड़ मामला: RCB की बढ़ी मुश्किलें..CAT ने हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया, कहा - 'पुलिस कोई भगवान या जादूगर नही जो..'

RCB की बढ़ी मुश्किलें..CAT ने हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया, कहा - पुलिस कोई भगवान या जादूगर नही जो..
  • बेंगलुरु भगदड़ मामले में कैट का बड़ा फैसला
  • आरसीबी फ्रेंचाइजी को बताया हादसे का जिम्मेदार
  • आईपीएस विकास कुमार को मिली राहत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के पास हुई भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने मंगलवार को कहा कि हादसे के लिए आरसीबी ही जिम्मेदार है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस कोई भगवान नहीं..

ट्रिब्यूनल ने कहा, "पुलिस भगवान या कोई जादूगर नहीं है। पुलिस को व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता तो उससे भारी भीड़ को नियंत्रित करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। RCB ने विक्ट्री परेड से पहले पुलिस से परमिशन नहीं ली। अचानक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी पोस्ट की, जिसके चलते भीड़ इकट्ठा हो गई। 5 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए फ्रेंचाइजी ही जिम्मेदार है।"

आईपीएस विकास कुमार को मिली राहत

वहीं भगदड़ मामले में सस्पेंड आईपीएस विकास कुमार को बड़ी राहत देते हुए CAT ने बहाल कर दिया। हादसे के बाद केंद्र सरकार द्वारा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। ट्रिब्यूनल ने कहा कि निलंबन पुख्ता सबूतों पर आधारित नहीं है। पुलिस अधिकारियों को बिना किसी साक्ष्य के सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश निरस्त किया जाता है।

हादसे के अगले दिन यानी 5 जून को विकास कुमार ने अपने सस्पेंशन के आदेश को ट्रिब्यूनल में चुनौती दी थी। जस्टिस बीके श्रीवास्तव और प्रशासनिक सदस्य संतोष मेहरा की अध्यक्षता वाली ट्रिब्यूनल की बेंगलुरु बेंच ने 24 जून को मामले पर सुनवाई की। इसके बाद बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Created On :   1 July 2025 5:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story