मानसून की चेतावनी: बारिश ने बरपाया कहर, कहीं तेज हुई तो कहीं फटे बादल, चार लोगों की हुई मौत, जबकि 16 लापता

- हिमाचल में चार जगह फटे बादल
- उत्तरखंड के कई इलाकों में लैंडस्लाइड
- देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में मानसून का दौर पिछले कुछ दिनों से शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड से भारी तबाही मचा रही है। हिमाचल में आज चार जगहों पर बादल फटने की जानकारी मिली है। जिसमें चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि 16 लापता हो गए हैं। बीते 48 घंटों से यहां पर तेज बारिश जारी हैं। वहीं, हाल ही में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार (आज) को सुबह चार जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आई है। प्रदेश के कुकलाह में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुआ है। जिसे कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया और कई गांड़ियों के पानी में बह गए है।
वहीं, उत्तराखंड में कई इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले भी सामने आए है। जिसके कारण सड़कों पर पहाड़ों का मलबा आ गया हैं। जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लापता हो गए हैं। मनाली- मंडी फोरलेन हाईवे पर बने टनल में घुसने वाले स्थानों पर पहाड़ धंसने से बंद हो हो गई है।
देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभवान हैं। इनके साथ छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
❖ Heavy to Very Heavy Rainfall with isolated Extremely Heavy Rainfall very likely at isolated places over East Rajasthan, Madhya Pradesh and West Uttar Pradesh.❖ Heavy to Very Heavy Rainfall very likely at isolated places over Chhattisgarh, East Uttar Pradesh, Haryana,… pic.twitter.com/FvbjmjKaJV
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 1, 2025
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिनों के भीतर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की हैं। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जाहिर की हैं।
बहु मौसम संबंधी चेतावनी मुख्यबिंदुउत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले 6-7 दिनों के दौरान सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है और आज मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा (≥20 सेमी) की… pic.twitter.com/qlykILdDsz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 1, 2025
हरियाणा के गुरूग्राम में सोमवार को भारी बारिश हुई। जिसके कारण सड़कों पर जल भराव की स्थिति पैदा हुई। दिलचस्प बात यह है कि नरसिंहपुर इलाके में रोड पर अधिक पानी भराव हो जाने से जीसीबी के जरिए एक ऑटो को सड़क पार कराया जा रहा है। जिसका एक वीडियो सामने आया हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में आज तेज़ बारिश हुई।
#WATCH अयोध्या (उत्तर प्रदेश): अयोध्या शहर में आज तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/h85h0tU6FR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2025
पठानकोट मंडी फोरलेन पर बने टनल के एक हिस्से की तरफ लैंडस्लाइड से पूरी तरह हुआ बंद
पठानकोट मंडी फोरलेन में मंडी के बिजनी में बन रही फोरलेन टनल का एक फेस भारी लैंडस्लाइड से पूरी तरह बंद हुआ ।बाल बाल बची लोगों की जान और अच्छा हुआ उस समय कोई अन्दर नहीं था।#HimachalPradesh #HimachalWeather pic.twitter.com/a4JkpCo5yp
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) July 1, 2025
बिहार के गया में एक वाटरफॉल में अचानक पानी का सैलाब आया
गया जी में संडे के छुट्टी मनाने गए थे,वाटरफॉल पर । लेकिन अचानक पानी का सैलाब इतना तेज हो गया की 6 बच्चियां बहने लगी, किसी तरह से उन्हें बचाया गया। आप लोगों से आग्रह है, पूरे मानसून वाटरफॉल जाने से बच्चे। pic.twitter.com/K69IqkUEh9
— The Bihar (@thebiharoffice) June 30, 2025
हिमाचल के आलमपुर ब्यास नदी का जल स्तर बढ़ा
आलमपुर ब्यास पुल का नजारा,ब्यास नदी का जलस्तर पुल को छूता हुआ।#Beasriver #Palmpur #Sujanpur #HimachalPradesh #HimachalWeather pic.twitter.com/xvzj9sAf5P
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) July 1, 2025
हिमाचल की मंडी नदी का जल स्तर बढ़ा
मंडी हाईवे पर थलौट टनल बंद होने से अंदर वाहन फसे
भारी भूस्खलन से कैलाश यात्रा बंद
उत्तर प्रदेश के बनारस की सड़कों पर जल भराव की स्थिति
हिमाचल प्रदेश के गोहर इलाके से भारी बारिश होने के कारण 9 लोग लापता हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में व्यास नदी पर बना पंडोह बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया हैं। जिसके कारण पंडोह बाजार रातोंरात खाली करवाया गया।
हिमाचल के कुकलाह गांव में बाढ़ के पानी से एक पुल और गांव के दस घर चपेट में आ गए हैं।
Created On :   1 July 2025 8:53 PM IST