Ram mandir: अयोध्यावासियों ने मनाई दिवाली, साढ़े तीन लाख दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी, देखें आयोध्या की मनोरम तस्वीरें

Decoration Of Ram Mandir In Ayodhya; Check Out The Latest Photos of Ram Janmabhoomi Temple
Ram mandir: अयोध्यावासियों ने मनाई दिवाली, साढ़े तीन लाख दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी, देखें आयोध्या की मनोरम तस्वीरें
Ram mandir: अयोध्यावासियों ने मनाई दिवाली, साढ़े तीन लाख दीपों से रोशन हुई राम की पैड़ी, देखें आयोध्या की मनोरम तस्वीरें

डि​जिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत कल से हो गई है। अयोध्या में जहां रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच रहे हैं तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ खुद तैयारियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है और यहां हर गली ऐसे सजाई गईं हैं जैसे मानों दिवाली आ गई हो। यहां मंगलवार को हर घर दीप जलाकर रोशन किए गए। वहीं राम की पैड़ी को साढ़े तीन लाख दीपों से रोशन किया गया। वहीं, साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं।

अयोध्या धाम में 3,51000 दिए जलाए गए हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए। अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जलाए गए हैं। प्रशासन के अनुसार 1 लाख 25 हजार दीपक सरयू घाट (राम की पैड़ी) पर इसके अलावा 25 हजार भरतकूप, छोटी चौक में 11 हजार, बड़ी चौक में 12 हजार हनुमान गढ़ी में 11000, जन्मभूमि में 101, इसके अन्य कई जगह भी दीपक जलाए गए। वहीं, साकेत महाविद्यालय से हनुमानगढ़ी तक लगभग डेढ़ किमी का क्षेत्र अलग रंग में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों के भवन पीले रंग में हैं। उन पर रामकथा के चित्र अपनी दिव्यता का एहसास करा रहे हैं। इस पूरे क्षेत्र को भगवा और लाल झंडों से पाट दिया गया है।

पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। 21 वैदिक आचार्यो ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। आज रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ.रामानंद दास करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंचे। उधर, प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए अयोध्या की सीमा को सील कर दी गयी है। रामनगरी में बाहरी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आइकार्ड चेक किए बिना किसी को भी शहर में जाने की अनुमति नहीं मिल रही है।

 

Image

 

भूमि पूजन से पहले योगी ने लिखा

NBT
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन से पहले यह तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, "प्रभु श्रीराम के भक्तों का आह्लाद, सनातन संस्कृति का हर्ष-उत्कर्ष और पांच शताब्दियों की प्रतीक्षा का सुफल, धर्मनगरी श्री अयोध्या जी में सहज प्रतिबिंबित हो रहा है। जय श्री राम।"

सीएम आवास में दीपोत्सव

NBT
योगी आदित्यनाथ ने 4 अगस्त 2020 को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में राम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का भी आयोजन किया।

Image
फोटो राम की पैड़ी का है, जहां रंगीन लाइटों की जगमगाहट सरयू के पानी पर पड़ रही है।

Image

Image

शिलान्यास समारोह से पहले अयोध्या में "दीपोत्सव"
Image
अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास समारोह से पहले "दीपोत्सव" के मौके पर दीपक जलाए गए। शहर को लाइटों से जगमग किया गया।

Image

राम रंग में रंगी अयोध्या

NBT
राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। सोशल मीडिया पर अयोध्या की सजावट की तस्वीरों को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। उधर, अयोध्या के घर-घर को भी ध्वजा के साथ राम के रंग में सराबोर किया जा रहा है।

रामलला की खास पोशाक
NBT

भगवान रामलला की खास पोशाक तैयार की गई है। विवाद इस पोशाक के रंग पर भी हुआ लेकिन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हरे रंग से जुड़े कई जवाबों के साथ सभी को शांत करा दिया। चंपत राय ने कहा कि हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।

राम मंदिर का "महाप्रसाद" लाखों घरों तक

NBT
भूमि पूजन का प्रसाद लाखों घरों तक पहुंचाने की तैयारी है। वहीं, राम मंदिर के निर्माण से पहले शहर की विभिन्न इमारतों को पीला रंग दे दिया गया है। इसके साथ ही धर्म ध्वजा को हजारों की संख्या में लगाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश: भोपाल में भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल अयोध्या में #RamTemple के शिलान्यास समारोह से पहले भोपाल में पार्टी कार्यालय पर पटाखे जलाए।

Created On :   4 Aug 2020 5:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story