गरीब की थाली पर डाका, नहीं मिला रहा राशन

Drained the poor plate, Not found ration
गरीब की थाली पर डाका, नहीं मिला रहा राशन
गरीब की थाली पर डाका, नहीं मिला रहा राशन

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिले के 10 हजार गरीब परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा है। पिछले साल सितंबर महीने से गरीबों का राशन भोपाल स्तरीय दांवपेंच में फंसा हुआ है।

दरअसल भोपाल के अफसर पहले अपात्रों का नाम हटाने पर ही राशन का कोटा जारी करने की बात कह रहे हैं। इसी के चलते एलाटमेंट जारी नहीं हो पा रहा है। जब तक अपात्रों के नाम सूची से नहीं हटाए जाएंगे तब तक पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाएगा। इतना ही नहीं पात्र हितग्राहियों की आधार फीडिंग नहीं होने के कारण आवंटन जारी नहीं हो रहा है।

2 लाख से ज्यादा परिवारों गरीबी रेखा के नीचे
जिले में 2 लाख 12 हजार परिवार के सदस्यों को राशनकार्ड बने हुए है, लेकिन इनमें से 9 हजार 873 परिवारों को खाद्यान्न नहीं मिल रहा। जिले में 2 लाख 12 हजार परिवार के 9 लाख 42 हजार 740 सदस्यों को प्रतिमाह राशन का एलॉटमेंट जारी हो रहा है। इसके अलावा सेल्समैन भी सर्वर की तकनीकी गड़बड़ी और पात्रता पर्ची जनरेट नहीं होने जैसी कई अड़चन उत्पन्न कर गरीबों के खाद्यान्न नहीं बांट रहे हैं।

80 मशीनों से नहीं निकल रही पर्ची
जिले भर की 469 राशन दुकानें है, जिनमें से 80 सहकारी दुकानों में लगाई गई पीएसओ मशीन कई तकनीकी कारणों से बंद हैं। इसके चलते पात्रता पर्ची जनरेट नहीं हो रही है। पीएसओ मशीन में आए दिन खराबी के चलते तकनीकी अमला परेशान है। चाइना मॉडल पीएसओ मशीन में आए दिन चार्जिंग, प्रिंटिंग, सर्वर डाउन समेत प्रिंटर और अन्य तकनीकी अड़चन पैदा हो रही है। इसके चलते गरीब राशन दुकानों के चक्कर काटने के लिए मजबूर है।

जिला आपूर्ति अधिकारी बीबीएस सेंगर का कहना है कि राशन दुकानों में प्रतिमाह 2 लाख 12 हजार 275 परिवारों को खाद्यान्न का आवंटन जारी किया जा रहा है। जिले में 90 फीसदी परिवार की आधार सीडिंग पीएसओ मशीन में करा दी गई है। मशीन में खराबी के संबंध में भोपाल स्तर पर पत्राचार किया गया है। पात्रता पर्ची क्यों जनरेट नहीं हो रही है, पता लगाकर राशन का वितरण कराया जाएगा।

Created On :   25 July 2017 9:36 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story