दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आगजनी, आर्चीज फैक्ट्री आग की चपेट में

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आगजनी, आर्चीज फैक्ट्री आग की चपेट में
हाईलाइट
  • गुरुवार सुबह आर्चीज की परफ्यूम फैक्ट्री में लगी आग।
  • दिल्ली में लगातार तीसरे दिन आगजनी की घटना।
  • लाखों का सामान जलकर राख।

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली में अग्नि देव अपना कहर बरसा रहे हैं। लगातार तीन दिन से दिल्ली में आगजनी से जुड़ी घटना सामने आ रही है। अब गुरुवार को दिल्ली के नारायण इलाके में आर्चीज की परफ्यूम फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में परफ्यूम के अलावा ग्रीटिंग कार्ड बनाने का काम भी होता है। आर्चीज की इस बिल्डिंग में कॉरपोरेट ऑफिस भी है। दमकल की 29 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। 

 

 

 

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि जिस वक्त आग लगी, अंदर कोई मौजूद था या नहीं। आग के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। मौके पर मौजूद एक चश्मदीद के अनुसार आग सुबह 6 बजे के आस-पास लगी है। गौरतलब है कि आर्चीज देश की मशहूर गिफ्ट बनाने वाली कंपनी है। 

बुधवार को पश्चिमपुरी में आग

वहीं बुधवार को दिल्ली के पश्चिमपुरी में आग लगी थी। आग में करीब 200 झुग्गियां जलकर राख हो गई। वहीं कई लोग बेघर हो गए हैं। आग तकरीबन रात एक बजे लगी और देखते ही देखते झुग्गियों में फैल गई। 27 दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हादसे में एक महिला के घायल हो गई।

होटल अर्पिल में आग

मंगलवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके में बने अर्पिल पैलेस होटल में आग लगी। आग में 17 लोगों की मौत हो गई। आग होटल के चौथे मंजिल पर लगी थी। घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। वहीं मृतकों के परिवार वालों लिए पांच लाख रुपए सहायता देने का ऐलान किया है। 

Created On :   14 Feb 2019 6:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story