दो बजे से अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो दीन दयाल मार्ग से डीडीयू मार्ग, बहादुरशाह ज़फर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, निषादराज मार्ग, रिंग रोड और फिर राजघाट के सामने से होते हुए स्मृति स्थल पहुंची।
- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
अटल जी की अंतिम यात्रा में पूरे समय साथ रहे पीएम मोदी और शाह, जानिए अब तक की बड़ी बातें....
हाईलाइट
- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन
- दिल्ली एम्म में ली अंतिम सांस
- पिछले 9 सप्ताह से एम्स में भर्ती थे अटल बिहारी वाजपेयी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से करीब 2 बजे निकलकर 3.40 बजे स्मृति स्थल पहुंची। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। वाजपेयी जी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह अंतिम यात्रा के साथ पैदल चलते रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह 9.50 बजे दिल्ली स्थित उनके घर 6 A कृष्णा मेनन मार्ग से पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुआ और 11 बजे वहां पहुंचा था। यहां 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह कार्यालय में मौजूद रहे। रास्ते में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लोग आखिरी बार अटलजी के अंतिम दर्शन करने सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। बता दें कि पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अटलजी की अंतिम विदाई के दौरान निधन के समय से ही साथ रहे।

हर पल की बड़ी बातें....
04.56 PM : अटल जी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी।
04.40 PM : अटल जी की बेटी नमिता और नातिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।
04.38 PM : अटल जी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। मंत्रोच्चार किया जा रहा है।
04.30 PM : पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।
04.25 PM : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
04.19 PM :भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
04.15 PM : पाकिस्तान के कानून मंत्री सैयद अली जफर भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।
04.00 PM :आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख बिरेंद्र सिंह धनोआ ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।
03.55 PM : फ्रांस ने स्टेटमेंट जारी किया। कवि, राजनीतिक और दूरदर्शी अटल जी भारत पर अपनी छाप छोड़ गए। उनका नाम भारत और फ्रांस की दोस्ती के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों को 1998 से एक सूत्र के रूप में बांधे रखा।
03.50 PM : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएण मनीष सिसौदिया, छत्तीसगढ़ सीएण रमन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत और राज बब्बर स्मृति स्थल पहुंचे।
03.45 PM : अंतिम संस्कार देखने के लिए आम लोगों को भी एंट्री दी गई है।
03.40 PM : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्मृति स्थल पहुंचे।
03.35 PM : राजघाट के करीब राष्ट्रीय समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।
03.28 PM : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा के दिग्गज नेता पार्थिव शरीर वाले ट्रक के ठीक पीछे चल रहे हैं।
03.20 PM : दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने अटलजी के सम्मान में अपना झंडा यूनियन जैक आधा झुका दिया।
03.10 PM : अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा दरियागंज से गुजर रही है।
03.00 PM : अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, वे अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
02.35 PM : अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ साथ चल रही है, लोग अटल अमर रहें के नारे लगा रहे हैं।
02.00 PM : अटल जी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निकली राजघाट के पास अंतिम संस्कार स्थल के लिए निकली।
01.00 PM : श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिल्ला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, वे अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
11.30 AM : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
11.20 AM : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
11.14 AM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी को श्रदांजलि अर्पित की।
08.50 AM : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अटलजी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
08.42 AM : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वायपेयीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
08.35 AM : नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ने अटल बिहारी वायपेयी को श्रद्धांजलि दी।
08.10 AM : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
08.05 AM : जावेद अख्तर और शबाना आजमी अटल जी के घर पहुंचे।
बता दें कि अटल जी ने गुरुवार शाम 05.05 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वे यहां बीते 9 सप्ताह से भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 36 घंटों से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक वाजपेयी को किडनी की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन था। अटल जी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही देश में शोक की लहर फैल गई है।
अटल जी के निधन पर केन्द्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को सभी स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों के साथ-साथ बाजार भी बंद रहेंगे। दिल्ली समेत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, उड़ीसा और पंजाब में भी शुक्रवार के अवकाश का ऐलान किया गया है। इन राज्यों में तीन से लेकर सात दिनों तक का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। अन्य राज्यों में भी राजकीय शोक घोषित किया गया है। बीजेपी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों की महान हस्तियां मीडिया से लेकर सोशल मीडिया के जरिए अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
- मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान। आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर।
- 18-19 अगस्त को होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द की गई।
- उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया। स्कूल, कॉलेज सभी सरकारी दफ्तर इस दौरान बंद रहेंगे।
- इंग्लैंड में टीम इंडिया ने अटल जी के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
- AIIMS ने गुरुवार शाम मेडिकल बूलेटिन जारी कर बताया कि अटल जी ने शाम 05.05 बजे अंतिम सांस ली।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।