मौसम अपडेट: एमपी के करीब 32 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

- प्रदेश के कई हिस्सों में चल रहा भारी बारिश का दौर
- मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट किया गया है जारी
- मध्य प्रदेश में अनुमान से ज्यादा दर्ज की गई बारिश
डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। कई तरह की मौसम प्रणालियां एक्टिव हैं, जिसके चलते ही मध्य प्रदेश में 14 से 15 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने के आसार हैं। इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जारी की गई है। जिसमें ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के अलावा अन्य जगहें मौजूद हैं। बात करें बारिश की तो, प्रदेश में अभी ही औसत 15 इंच बारिश हुई है, जो कि सामान्य बारिश से करीब 71 प्रतिशत ज्यादा है।
मध्य प्रदेश का कैसा रहने वाला है आज का मौसम?
झारखंड के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, साथ ही उत्तर प्रदेश से मानसून द्रोणिका गुजर रही है। जिस वजह से 14-15 तक बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही इसके असर से, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में भारी बारिश देखने को मिलेगा। आज भी प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
आने वाले दिनों का कैसा रहने वाला है मौसम?
देश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम प्रणालियां एक्टिव होने के चलते प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो-चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और नर्मदापुरम के अलावा भी कई जिले शामिल हैं।
Created On :   11 July 2025 11:44 AM IST