दिल्ली एसिड अटैक केस का पर्दाफाश: छात्रा ने टॉयलेट क्लीनर से खुद जलाए हाथ, CCTV फुटेज में बड़ा खुलासा, पिता ने क्यों और कैसे रची पूरी साजिश? जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड अटैक वाले केस में बड़ा मोड़ सामने आया है। दरअसल, यह पूरा मामला झूठ पर टिका हुआ है। लड़की ने जिन जितेंद्र, अरमान और ईशान पर हमले का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने बताया कि जिस समय लड़की पर अटैक हुआ उस वक्त तीनों लोग मौके पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है कि अगर हमला इन तीनों ने नहीं किया तो किसने किया? इसका जवाब जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता अकील खान ने तीनों युवकों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। लड़की पर एसिड अटैक नहीं हुआ बल्कि उसने टॉयलेट क्लनीनर से अपने हाथ जलाए थे।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बताया कि उन्हें पूरी जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो जाए कि तीनों युवक हमले के दौरान मौके पर थे। सीसीटीवी फुटेज में भी इस प्रकार का कोई सुराग नहीं मिला।
लड़की के पिता पर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस का कहना है कि अकील खान पर दो दिन पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और यह सब उस महिला के पति को फंसाने के लिए किया गया था। इस मामले में जिन अन्य दो लोगों पर एसिड अटैक का झूठा आरोप लगाया था उनके साथ भी अकील खान का फ्लाट से जुड़ा केस चल रहा है। उसने सोचा कि एसिड अटैक की झूठी कहानी बनाएगा और महिला के पति सहित अन्य दो लोगों पर आरोप लगा कर खुद बच जाएगा। अकील खान एक तीर से दो निशाने लगाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसका भांडा फोड़ दिया।
यह भी पढ़े -'वक्फ कानून पर लोगों को गुमराह कर रही RJD ', मनोज तिवारी का तीखा हमला, तेजस्वी को लेकर कही ये बात
#WATCH | Delhi: On a 20-year-old woman sustaining acid burn injuries after an alleged acid attack near Laxmi Bai College, Special CP Law & Order Delhi Police, Ravindra Singh Yadav says, "During the investigation, it turns out that this story is largely false. The people who were… pic.twitter.com/wR1CNhlr17
— ANI (@ANI) October 28, 2025
अकील खान गिरफ्तार
अकील खान का पूरा गेम प्लान उल्टा पड़ गया और वह खुद अरेस्ट हो गया। पुलिस ने अकील खान को महिला के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
भाई के साथ स्कूटी पर आई थी लड़की
पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की अपने भाई के साथ कॉलेज से कुछ दूर उतरी थी। वहां पर अकील खान पहले से ही मौजूद था और इन सब ने मिल कर खुद टॉयलेट क्लीनर लगाया। पुलिस ने बाताया कि यह पूरी साजिश लड़की के परिवार ने ही सची थी और तीन लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत करवाई।
क्या है असल कहानी?
लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कथित एसिड हमले में 20 वर्षीय युवती के झुलसने के मामले में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रविंद्र सिंह यादव ने कहा, "जांच के दौरान पता चला कि यह कहानी काफी हद तक झूठी है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। यह एक साजिश के तहत किया गया था और इसका उद्देश्य लड़की के पिता को मामले से बचाना था। हमने अकील खान (लड़की के पिता) को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
सिंह ने आगे बताया कि जैसे ही हमें एसिड अटैक की सूचना मिली, हमने तुरंत एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह कहानी काफ़ी हद तक झूठी है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया था, वे वहां मौजूद ही नहीं थे। फिर पता चला कि पीड़िता के पिता पर दो दिन पहले एक महिला ने आरोप लगाया था, और यह सब उस महिला के पति को फंसाने के लिए किया गया था। शिकायत में महिला के पति और दो लोगों का नाम था जो लड़की के रिश्तेदार थे। उन रिश्तेदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, और एक प्लॉट के विवाद में उन्होंने उस प्लॉट पर मालिकाना हक रखने वाली एक महिला पर एसिड फेंक दिया। यह एक साजिश के तहत किया गया था, और मकसद लड़की के पिता को उस केस से बचाना था। हमने अकील खान (लड़की के पिता) को यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने उस पति की पत्नी का भी शोषण किया जिसका नाम शिकायत में था। लड़की का इलाज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   28 Oct 2025 3:02 PM IST













