मौसम अपडेट: चक्रवात मोंथा ने बदला पूरे देश का मौसम, आने वाले कुछ दिनों में 5 राज्यों में बरसेंगे भारी बादल, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बने मोंथा चक्रवात और अरब सागर के ऊपरी दबाव एक्टिव हुआ है। साथ ही उत्तर के पहाड़ी राज्यों में भी सक्रिय होने जा रहे इस पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। आने वाले चार पांच दिनों तक देश के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश और तेज हवाओं का दबदबा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना ये सिस्टम सोमवार शाम तक गंभीर चक्रवात के रूप में बदल गया है और धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसको देखते हुए ही मौसम विभाग ने तट पर बसे लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित जगहों पर रहें और समुद्र के किनारों पर ना जाएं।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर आने वाले दो चार दिनों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई जगहें शामिल हैं।
यह भी पढ़े -चक्रवात मोंथा को लेकर चेन्नई में 215 राहत केंद्र और चिकित्सा शिविर स्थापित, फील्ड टीमें हाई अलर्ट पर
इन जगहों पर भारी अलर्ट
चक्रवात के बढ़ने से मौसम विभाग की तरफ से कई जगहों पर भारी अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु शामिल हैं। यहां पर भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास चक्रवात मोंथा का लैंडफॉल शुरु हो सकता है। अब से ही तटीय जिलों में तेज बारिश और हवा का असर नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -आस्था का महापर्व छठ पूजा से छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए सीएम साय
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के समय एक भी तूफान नजर नहीं आया था, इसलिए ये इस मौसम का पहला चक्रवाती तूफान है। इसके असर से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
Created On :   28 Oct 2025 12:05 PM IST












