SIR 2.0: 'ये एक सराहनीय प्रक्रिया है', किरेन रिजिजू ने की EC की तारीफ, SIR को भी बताया सही, विपक्ष के लिए कही ये बात

ये एक सराहनीय प्रक्रिया है, किरेन रिजिजू ने की EC की तारीफ, SIR को भी बताया सही, विपक्ष के लिए कही ये बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे चरण की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाए जाने की घोषणा की। इस ऐलान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपना पक्ष रखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा यह प्रक्रिया मृतक, प्रवासी मतदाताओं और विदेशी घुसपैठियों के नाम हटाना एक सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग की इसके लिए तारीफ करनी चाहिए ना कि चुनौती दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़े -कांग्रेस के अभेद किले में एनडीए लगा सकता है सेंध, बिक्रम सीट से पिछली बार के निर्वाचित कांग्रेस विधायक ने थाम लिया था बीजपी का दामन

EC की सराहना

12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के दूसरे चरण के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाना, मृतक, प्रवासी मतदाताओं और विदेशी घुसपैठियों के नाम हटाना एक सराहनीय प्रक्रिया है। इसके लिए चुनाव आयोग की सराहना की जानी चाहिए। अगर मतदाता सूची सही होगी, तो चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी। अगर फर्जी मतदाता, जो भारतीय नागरिक नहीं हैं, मतदाता सूची में होंगे, अगर मृतक मतदाताओं के नाम नहीं हटाए जाएंगे, तो मतदाता सूची सही नहीं होगी। सूची को साफ-सुथरा बनाया जाना चाहिए। इसलिए, उन्हें (विपक्ष को) समझना चाहिए कि चुनाव आयोग अच्छा काम कर रहा है और इसकी सराहना की जानी चाहिए, न कि इसे चुनौती दी जानी चाहिए।

कहां-कहां करवाया जाएगा SIR

मुख्य निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बताया कि बिहार में एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब भारत के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर करवाई जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एसआईआर का काम शुरू किया जाएगा।

Created On :   28 Oct 2025 8:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story