बिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD का बड़ा एक्शन, इन 27 बागी दिग्गज नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

RJD का बड़ा एक्शन, इन 27 बागी दिग्गज नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित
राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं की सूची जारी की है। जिसमें 27 नेताओं के नाम शामिल किए हैं। इन्हें पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। टिकट बंटवारे के बाद से कई नेता अपनी ही पार्टी से बागी हो गए हैं और उन्होंने निर्दलिया चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में अब पार्टियों ने भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सबसे पहले बागी नेताओं पर बीजेपी और जेडीयू ने एक्शन लिया था। इसी क्रम में आरजेडी ने भी बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने 27 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

आज सोमवार को लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं की सूची जारी की है। जिसमें 27 नेताओं के नाम शामिल किए हैं। इन्हें पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। लेटर में कहा गया है कि ये सभी निर्दलिया उम्मीदवार के रुप में पार्टी के उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। इसी वजह से पार्टी ने इनपर एक्शन लिया है।

पार्टी ने लिस्ट में इन नेताओं के नाम किए शामिल

  • छोटे लाल राय, विधायक
  • रितू जायसवाल
  • राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक
  • अनिल सहनी, पूर्व विधायक
  • सरोज यादव, पूर्व विधायक
  • गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद
  • कामरान, विधायक
  • अनील यादव, पूर्व विधायक
  • अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी
  • राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव
  • अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्य
  • भगत यादव
  • मुकेश यादव
  • संजय राय, जिला प्रधान महासचिव,
  • कुमार गौरव, उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ
  • राजीव कुशवाहा
  • महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ
  • वकील प्रसाद यादव
  • पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
  • सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ
  • सुरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव
  • निरज राय
  • अनिल चन्द्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव
  • अजीत यादव, जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज
  • मोती यादव, गोपालपुर
  • रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखण्ड अध्यक्ष
  • अशोक चौहान, पताही प्रखण्ड अध्यक्ष

Created On :   27 Oct 2025 9:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story