हिमाचल में कुदरत का कहर!: हिमाचल में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी, जानें अब तक कितनों ने गंवाई जान?

- हिमाचल प्रदेश में आज भी होगी बारिश
- आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
- की सुरक्षित रहने की भी अपील
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि 16 जुलाई तक लोगों को खास तौर से सतर्क रहने की अपील की है। आपको बता दें कि, बीते कई दिनों से राज्य में भीषण बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल में इस कदर बादल बरस रहे हैं कि बाढ़ आ गई, जिसने काफी तबाही मचाई। कई लोगों की मौत हो गई और बहुत नुकसान हुआ। इस वक्त भी निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना बनी हुई है।
किन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी?
सिरमौर
कांगड़ा
कहां-कहां येलो अलर्ट जारी?
ऊना
बिलासपुर
हमीरपुर
मंडी
शिमला
सोलन
अब तक कितना नुकसान?
बीते कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बादल फटने से कई इलाकों बाढ़ आई जिससे काफी नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक, अब तक 85 लोगों की मौत हो गई है। 100 से भी ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, 30 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। राज्य में 200 सड़कें बंद हैं। 163 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं। 174 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है। मंडी सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 153 सड़कें, 140 ट्रांसफार्मर और 158 जल योजनाएं पर असर पड़ा है।
राज्य को करोड़ों का नुकसान
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने हाल ही में बताया था कि राज्य में अभी तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 3 जुलाई तक इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
Created On :   11 July 2025 8:56 AM IST