गुरुदास कामत मनमोहन सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। गुरुदास कामत यूपीए सरकार में 2009 से लेकर 2011 तक केंद्रीय राज्य मंत्री थे। 2013 में कांग्रेस ने कामत को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया था। इसके अलावा वो 2014 तक नॉर्थ वेस्ट मुंबई से सांसद भी रहे। कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे।
- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Former Union minister and senior Congress leader Gurudas Kamat dies at 63
दैनिक भास्कर हिंदी: आज होगा कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का अंतिम संस्कार, कल हार्ट अटैक से हुआ था निधन
हाईलाइट
- कांग्रेस के सीनियर लीडर गुरुदास कामत का निधन।
- 63 साल की उम्र में दिल्ली के प्राइमस अस्पताल में ली अंतिम सांस।
- गुरुदास कामत मनमोहन सरकार में मंत्री थे।
- वो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी थे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार रात उनके निवास पर लाया गया। इस दौरान, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल और अन्य नेता मुंबई हवाई अड्डा पर मौजूद थे। कांग्रेस के पूर्व महासचिव का शव उनके चेम्बूर स्थित आवास पर सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे के बीच रखा जाएगा जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ चेम्बूर शवदाह गृह में कामत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
People pay last respects to senior Congress leader Gurudas Kamat at his residence in #Mumbai, he passed away in a Delhi hospital yesterday. pic.twitter.com/aJKsTIr0Qj
— ANI (@ANI) August 23, 2018
#Mumbai: Visuals from outside the residence of senior Congress leader Gurudas Kamat, who passed away in a hospital in Delhi yesterday. His last rites will be performed today in Mumbai. pic.twitter.com/4ZeQU5XkHd
— ANI (@ANI) August 23, 2018
Senior Congress leader Gurudas Kamat passes away in a hospital in Delhi. pic.twitter.com/7FI0WLJTFk
— ANI (@ANI) August 22, 2018


कांग्रेस ने कामत को गुजरात, राजस्थान, दादर एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार भी सौंपा था, लेकिन 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। वहीं नॉर्थ वेस्ट मुंबई से 2014 तक वो सांसद भी रहे। उन्हें भारत सरकार की 15वीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री में मंत्री बनाया गया था। गुरुदास कामत का जन्म 5 अक्टूबर 1954 को हुआ था।

कामत के निधन की खबर मिलते ही सोनिया गांधी प्राइमस अस्पताल पहुंचीं।

गुरुदास कामत जितना पार्टी के कार्यक्रमों में एक्टिव रहते थे, उतना ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी सक्रिय थे। वह किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा लेने के बाद उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलते थे। अंतिम सांस लेने से पहले भी उन्होंने ट्विटर पर देशवासियों को बकरीद की बधाई दी थी।
#EidMubarak to all my friends celebrating #EidAlAdha . May all your prayers be accepted. May peace, joy and happiness never depart from your lives and homes.
— Gurudas Kamat (@KamatGurudas) August 21, 2018
Happy celebrations! #ईद_उल_अजहा के पुरमुस्सर्रत मौके पर आप सभी को तहे दिल से मुबारकबाद। #ईद_मुबारक pic.twitter.com/WfXX4dc6k9
वहीं मंगलवार को गुरुदास कामत ने पार्टी के राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी थी। कुछ वक्त पहले ही वह पार्टी के नेताओं और श्रमिकों के साथ पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।
Wishing @ahmedpatel ji a very Happy Birthday and a healthy and long life and also heartiest congratulations on your appointment as Treasurer of @INCIndia .
— Gurudas Kamat (@KamatGurudas) August 21, 2018
[removed][removed]
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र : केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस विधायक और सांसद देंगे एक-एक माह का वेतन
दैनिक भास्कर हिंदी: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर खेल जगत ने किया शोक व्यक्त
दैनिक भास्कर हिंदी: कुछ ऐसा रहा है अटल बिहारी वाजपेयी जी का मध्यप्रदेश से नाता..
दैनिक भास्कर हिंदी: बांग्लादेश में हमेशा याद किए जाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी : शेख हसीना