- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
सर्वे में भारत को बताया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश, राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

हाईलाइट
- एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है।
- भारत में महिलाओं की स्थिति गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया और अफगानिस्तान से भी बदतर बताई गई है।
- यह सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है।
- महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देश
- 1. भारत, 2. अफगानिस्तान, 3. सीरिया, 4. सोमालिया, 5. सऊदी अरब, 6. पाकिस्तान, 7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, 8. यमन, 9. नाइजीरिया, 10. अमेरिका।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक अंतरराष्ट्रीय सर्वे में भारत को महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है। इस सर्वे में भारत में महिलाओं की स्थिति गृहयुद्ध से जूझ रहे सीरिया और अफगानिस्तान से भी बदतर बताई गई है। थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की यह सर्वे रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई है। महिला मुद्दों के 550 एक्सपर्ट्स की राय लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस इस मुद्दे पर CNN की एक रिपोर्ट शेयर कर लिखा है, 'पीएम मोदी सोशल मीडिया पर अपने योगा वीडियो डालने में मस्त हैं और इधर भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब को पछाड़ कर पहले नम्बर पर आ गया है। यह बेहद शर्म की बात है।'
While our PM tiptoes around his garden making Yoga videos, India leads Afghanistan, Syria & Saudi Arabia in rape & violence against women. What a shame for our country! https://t.co/Ba8ZiwC0ad
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 26, 2018
थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन की इस रिपोर्ट में भारत को महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, जबरन मजदूरी, जबरन शादी, सेक्स स्लेव्स और सांस्कृतिक परंपराओं के आधार पर महिलाओं को दबाने के मामले में पहले नम्बर पर रखा गया है। इसमें एसिड अटैक, बाल विवाह और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में भी भारत को पहला स्थान दिया गया है। भारत के बाद इस सर्वे में अफगानिस्तान और सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नम्बर पर हैं। इस सर्वे की टॉप-10 देशों की सूची में 9 देश एशियाई और अफ्रीकी हैं। इस लिस्ट में अमेरिका का नम्बर 10वां है।
महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक 10 देश :
1. भारत, 2. अफगानिस्तान, 3. सीरिया, 4. सोमालिया, 5. सऊदी अरब, 6. पाकिस्तान, 7. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, 8. यमन, 9. नाइजीरिया, 10. अमेरिका।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।