मुंबई ब्लास्ट का आरोपी मोस्ट वांटेड अबू बकर गिरफ्तार

India most wanted terrorist  mumbai blasts abu bakar nabbed in UAE
मुंबई ब्लास्ट का आरोपी मोस्ट वांटेड अबू बकर गिरफ्तार
मुंबई ब्लास्ट का आरोपी मोस्ट वांटेड अबू बकर गिरफ्तार
हाईलाइट
  • 1993 मुंबई ब्लास्ट में मुख्य साजिशकर्ता है अबू बकर।
  • भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी।
  • मोस्ट वांटेड अबू बकर दुबई में पकड़ाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय एजेंसियों को दुबई में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी को पकड़ लिया है। पकड़े गए एक आतंकी में से एक अबू बकर है। बकर मुंबई बम धमाकों में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। एजेंसियों ने खुफिया इनपुट के आधार पर उसे पकड़ा है। फिलहाल भारतीय एजेंसियां अबू बकर से प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हुई है।

अबू बकर का पूरा नाम अबू बकर अब्दुल गफूर शेख है। बकर सोना, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खाड़ी देशों से मुंबई और आस-पास के लैंडिग प्वाइंट में स्मगलिंग करता था। अबू बकर के खिलाफ 1997 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। तभी से ही भारतीय एजेंसियां उसकी तलाशी में लगी हुई थी। अब जाकर दुबई में एजेंसियों को सफलता हासिल हुई है। बकर अपने सारे व्यापार दुबई से करता था। उसने ईरान की एक महिला से शादी की है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 मार्च 1993 को 12 जगहों को सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। जिसमें 257 लोग मारे गए और कई लोग घाटल हुए थे। यह धमाके बॉम्बे स्टॉक एक्चेंज, नरसी नाथ स्ट्रीट, शिवसेना भवन, सेंचुरी बाजार, माहिम, झावेरी बाजार, सी रॉक होटल, प्लाजा सिनेमा, जूहू सेंटूर होटल, सहार हवाई अड्डा, वर्ली  और एयरपोर्ट सेंटूर होटल के आस-पास हुए थे। धमाकों में 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान हुआ था। इस मामले में 4 नवंबर 1993 में 10000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। जिसमें 189 लोगों को आरोपी बनाया गया। इन धमाकों में दाऊद इब्राहिम मुख्य आरोपी है,जिसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मुंबई की अदालत ने जिन लोगों को धमाकों के लिए दोषी पाया, उसमें दाऊद इब्राहिम, टाईगम मेमन, याकूब मेमन, यूसुफ मेमन और मुस्तफा दौसा शामिल थे। इनमें याकूब मेमन को फांसी हो चुकी है, जबकि मुस्तफा दौसा की वर्ष 2017 में मुंबई के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। 

Created On :   14 Feb 2019 8:26 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story