रेड सिग्नल तोड़कर स्टेशन पर पहुंची सुपर फास्ट ट्रेन, ओर फिर...

LTT express train red signal breake and came satna station
रेड सिग्नल तोड़कर स्टेशन पर पहुंची सुपर फास्ट ट्रेन, ओर फिर...
रेड सिग्नल तोड़कर स्टेशन पर पहुंची सुपर फास्ट ट्रेन, ओर फिर...

डिजिटल डेस्क, जबलपुर/सतना। बनारस से चलकर मुंबई की ओर जा रही LTT सुपर फास्ट (12168) बुधवार का मझगवां स्टेशन का रेड सिग्नल तोड़कर सतना स्टेशन पहुंच गई। इस घटना के बाद सतना से लेकर जबलपुर तक रेल अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। तीन सदस्यीय टीम इन तथ्यों की पड़ताल करेगी कि आखिर सुपर फास्ट क्यों रेड सिग्नल तोड़ कर आगे बढ़ आई।

रेल सूत्रों ने बताया कि मझगवां स्टेशन में ये वाकया दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर हुआ। LTT सुपर फास्ट के आगे मुंबई -हावड़ा मेल चल रही थी। जानकारों ने बताया कि मेल गाड़ी इतना आगे थी कि मझगवां में LTT सुपर फास्ट को सिग्नल मिल जाना चाहिए था। बहरहाल सिग्नल तोड़ कर आई सुपर फास्ट यात्री गाड़ी अपने तय समय से 30 मिनट की देरी से चल रही थी।

ड्राइवर-गार्ड का कराया गया मेडिकल

इस घटनाक्रम के बाद यहां बनारस से चलकर मुंबई की ओर जा रही LTT सुपर फास्ट के सतना स्टेशन पहुंचने पर उसके मेन ड्राइवर ओपी सिंह, सहयोगी चालक सुशील त्रिपाठी और गार्ड हसीन अहमद का मेडिकल चेकअप कराया गया। ये स्टाफ उतर-मध्य रेलवे के इलाहाबाद का है।

इस स्टॉफ की जिम्मेदारी ट्रेन को इलाहाबाद से सतना तक लाने की ही थी। विस्तृत जांच के लिए चीफ सिग्नल इंस्पेक्टर लियाकत अली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम में रेल यातायात टीआई पीआर पंडा और लोको इंस्पेक्टर आईएस चतुर्वेदी को शामिल किया गया है।

Created On :   27 July 2017 10:14 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story