नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, गिराया जाएगा कोंकण वाला ‘अवैध’ बंगला

maharashtra govt action on pnb scam accused nirav modi illegal bungalow in konkan
नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, गिराया जाएगा कोंकण वाला ‘अवैध’ बंगला
नीरव मोदी पर बड़ी कार्रवाई, गिराया जाएगा कोंकण वाला ‘अवैध’ बंगला
हाईलाइट
  • PNB में करीब 13
  • 700 करोड़ रुपए का घोटाला कर देश से भागे नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
  • फडणवीस सरकार ने फैसला लिया है कि जल्द ही नीरव मोदी के कोंकण स्थित अवैध बंगले को गिराया जाएगा।
  • महाराष्ट्र सरकार इन दोनों ही भगोड़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में करीब 13,700 करोड़ रुपए का घोटाला कर देश से भागे नीरव मोदी और उनके चाचा मेहुल चौकसी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। महाराष्ट्र सरकार इन दोनों ही भगोड़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। फडणवीस सरकार ने फैसला लिया है कि जल्द ही नीरव मोदी के कोंकण स्थित अवैध बंगले को गिराया जाएगा। साथ ही मेहुल चौकसी की संपत्ति के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोंकण स्थित नीरव मोदी के अवैध बंगले को ढहाने का आदेश दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुरुड और अलीबाग में बॉलीवुड कलाकारों और कुछ उद्योगपतियों के नाम पर 162 बंगले हैं। उनमें से एक बंगला मेहुल चोकसी का भी है। इन 162 अवैध बंगलों के मालिकों को 1 लाख रुपये का जुर्माना भरने के साथ पांच साल के लिए जेल जाना पड़ सकता है। मंत्री ने कहा कि इस मामले की सुनवाई नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के समक्ष होगी और 2-3 महीनों में जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पता चला है कि PNB घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी लंदन में कहीं रह रहा है। लंदन ने भी माना है कि नीरव मोदी को वहां देखा गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गृह मंत्रालय के जरिये लंदन को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा है। इंटरपोल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को सूचिबद्ध किया है।

बता दें कि जुलाई में इंटरपोल नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और 192 सदस्य देशों से कहा था कि अगर आरोपी कहीं भी दिखे तो दबोच लिया जाए ताकि उसके प्रत्यर्पण या निर्वासन की कार्यवाही शुरू हो सके। CBI ने इंटरपोल के उसी रेड नोटिस की कॉपी को लंदन में जमा किया है और नीरव मोदी को तत्काल हिरासत में लेने का अनुरोध किया है।

Created On :   21 Aug 2018 1:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story