मेरी लड़ाई महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए है : मीरा कुमार

Meera Kumar said, My fight is to bring Mahatma Gandhis ideology forward
मेरी लड़ाई महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए है : मीरा कुमार
मेरी लड़ाई महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए है : मीरा कुमार

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद. कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने चुनाव अभियान के लिए महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम को चुना। चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे लेकर जाने के लिए है।

मीरा कुमार ने गांधी के आश्रम का भ्रमण करने के साथ गांधी के चरखे पर सूत भी काता। मीरा ने कहा कि हमें महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे ले जाना है। मैंने आश्रम में गांधीजी के घर हृदय कुंज में कुछ समय बिताया। मुझे आज इस लड़ाई को आगे ले जाने के लिए बहुत ऊर्जा मिली है। आश्रम में आने से उन्हें शांति मिली है। उन्होंने कहा, 'मैं गुजरात के लोगों, खासकर हाशिए पर जीने वाले लोगों के लिए समृद्धि की कामना करती हूं।' मीरा ने आश्रम में चरखे पर भी हाथ आजमाया।

वहीं मीरा कुमार ने दो दिन पहले यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा भरा था। साथ ही मीरा कुमार शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस ऑफिस भी पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी विधायकों और कांग्रेस के दो पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।

संयोगवश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को आश्रम के 100 साल पूरे होने पर यहां का दौरा किया था। महात्मा गांधी ने 1917 में इस आश्रम की स्थापना की थी। यहीं से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया था।

Created On :   1 July 2017 9:52 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story