शौर्य वीर वरूण सिंह हेलिकॉप्टर क्रैश में इकलौते बचे अभिनंदन के बैचमेट

Shaurya Veer Varun Singh is the only survivor of Abhinandans batchmate in the helicopter crash.
शौर्य वीर वरूण सिंह हेलिकॉप्टर क्रैश में इकलौते बचे अभिनंदन के बैचमेट
तेजस विमान को बचाने वाले शौर्य वीर वरूण सिंह हेलिकॉप्टर क्रैश में इकलौते बचे अभिनंदन के बैचमेट
हाईलाइट
  • अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट हैं वरुण
  • वरूण ने अपनी जान की चिंता छोड़कर तेजस को बचाया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में आर्मी के हेलिकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसरों का निधन हो गया। इस क्रूर हादसे में सिर्फ एक सैन्य अधिकारी कैप्टन वरुण सिंह  बच सके हैं जिनका गंभीर हालत में अभी इलाज जारी है। उनके परिवार के साथ पूरा देश उनके ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना  और दुआ कर रहा है।  वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

                           

 ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उत्तरप्रदेश के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले हैं।  कैप्टन वरुण सिंह शौर्य चक्र से सम्मानित हैं। 2020 में एक हवाई आपातकाल के दौरान अपने एलसीए तेजस लड़ाकू विमान को बचाने के लिए उन्हें  शौर्य चक्र से सम्मान किया गया था। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट हैं 

वरुण सिंह के पिता कृष्ण प्रताप सिंह हैं मध्यप्रदेश के भोपाल में रहते हैं। जबकि वरुण वेलिंगटन में ही रहते हैं। उनकी पत्‍नी गीतांजली एक बेटा रिद रमन और बेटी आराध्या जो उनके साथ ही रहते हैं।  तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए दुर्घटना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही सिर्फ जीवित बचे। वरुण सिंह का वेलिंगटन स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि लड़ाकू पायलट को आज बेंगलुरु के भारतीय वायु सेना कमान अस्पताल में ले जाया जा सकता है। उन्हें बेंगलुरु ले जाने के लिए कमांड अस्पताल के दो डॉक्टर वेलिंगटन में हैं। तेजस विमान उड़ाने के दौरान खराबी आने के बाद उन्‍होंने इमरजेंसी लैंडिंग करवाई थी जिसके लिए उन्‍हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया जा चुका है

हादसे में केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बच सकी है। पूरा देश वरूण सिंह के ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। अस्‍पताल में वायुसेना अध्‍यक्ष भी मौजूद हैं।  बताया जा रहा है कि उनके पिता भी अस्‍पताल के लिए रवाना हो गए हैं।  पिता कृष्ण प्रताप सिंह सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। वरुण के छोटे भाई तनुज सिंह मुम्बई में नेवी में पोस्ट में हैं।  

भारतीय वायु सेना ने बुधवार को कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। सेना के मुताबिक भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह कुन्नूर में सेना विमान हादसे में घायल हुए हैं। उनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत 14 में से 13 लोगों का निधन हो गया  है। केवल वरूण सिंह ही बचे है जो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जीवित है। और उनका इलाज चल रहा है।
इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। बिपिन रावत के निधन से आजादी के बाद सबसे बड़े सैन्य सुधार कार्यक्रम को एक बड़ा झटका लगा है। बिपिन रावत वेलिंगटन में प्रतिष्ठित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के दौरे पर थे और वहां के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए गए थे।  घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 


 

Created On :   9 Dec 2021 7:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story