सिक्किम विवादः चीन ने सेना हटाने से किया इनकार, भारत सुझाया ये रास्ता

Sikkim controversy: China has done remedial measures, remedies to India
सिक्किम विवादः चीन ने सेना हटाने से किया इनकार, भारत सुझाया ये रास्ता
सिक्किम विवादः चीन ने सेना हटाने से किया इनकार, भारत सुझाया ये रास्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. सिक्किम सीमा विवाद पर भारत-चीन फिर आमने-सामने खड़े हो गए है। दोनों देशों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है।
सिक्किम गतिरोध पर चीन के आगे नहीं झुकने की बात साफ तौर पर कहते हुए भारत ने कहा है कि कूटनीतिक बातचीत के परिणामस्वरूप ही सिक्किम-भूटान-तिब्बत तिराहे के नजदीक पैदा हुए सीमा-गतिरोध का हल निकलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा राज्‍य मंत्री सुभाष भाम्रे ने कहा ''इस मुद्दे या तनाव को कूटनीतिक स्‍तर पर निपटाया जाना चाहिए। इसका समाधान कूटनीतिक ढंग से किया जा सकता है, यही हम चाहते हैं।'' इसके साथ ही उन्‍होंने कहा, ''चीनी सेनाओं को वापस उसी जगह पर जाना चाहिए, जहां वो पहले मौजूद थीं। वो भूटान के क्षेत्र में घुस गई हैं। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से हमारी सुरक्षा चिंताएं बढ़ी हैं।''

ये बयान ऐसे वक्‍त आया है जब चीनी राजदूत लू झाओहुई ने इससे पहले कहा था कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता। मौजूदा गतिरोध के समाधान के लिए 'बिना शर्त' भारत को अपनी सेनाओं को वापस बुलाना होगा।

Created On :   6 July 2017 9:59 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story