स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, देश कर रहा याद

डिजिटल डेस्क, भोपाल. मंगलवार को स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि है। 1893 में अमेरिका में भारतीय धर्म और दर्शन का ज्ञान देने वाले विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। विवेकानंद का निधन 4 जुलाई 1902 को हुआ था। उनका पूरा नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की महक बिखेरने वाले संन्यासी, प्रकांड विद्वान और युग प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं।
पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के एक प्रसिद्ध वकील थे। विवेकानंद के दादा दुर्गाचरण दत्त संस्कृत और फारसी के विद्वान थे।वो परिवार को छोड़कर साधु बन गए थे।
स्वामी विवेकानंद अपनी तेज बुद्धि और स्मरण शक्ति के लिए जाने जाते हैं। वे हजारों पन्नों की किताबें कुछ ही घंटो में याद कर लिया करते थे। मस्तिष्क को अधिक कुशाग्र बनाने के लिए विवेकानंद ने अभ्यास भी किया था।
विवेकानन्द ने विश्व भ्रमण के साथ उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में भी भ्रमण किया। इनमें अल्मोड़ा और चम्पावत में उनकी विश्राम स्थली को धरोहर के रूप में सुरक्षित किया गया है।
स्वामी विवेकानन्द पहली शख्सियत थे, जिन्होंने 'लीग ऑफ़ नेशन्स' की स्थापना से पहले साल 1897 में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, गठबंधनों और कानूनों का आह्वान किया. ताकि दुनिया के सभी राष्ट्रों के बीच समन्वय स्थापित किया जा सके।
Created On :   4 July 2017 10:18 AM IST