सीएम शपथ ग्रहण समारोह: महाराष्ट्र का सीएम नहीं, शपथ ग्रहण की तारीख और जगह हुई फिक्स, जानें कहां होगा शपथग्रहण समारोह?

कब होगी विधायक दल की बैठक?
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, मुंबई में 2 या 3 दिसंबर को विधायक दल की बैठक होगी। इस ही बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। विधायक दल की बैठक के बाद सरकार बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही दावा पेश किया जाएगा। जिसके बाद शपथग्रहण की तारीख और जगह की आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।
कब और कहां हुआ शपथ ग्रहण समारोह?
साल 2014 में देवेंद्र फडणविस मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शपथ ग्रहण की थी। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए थे। फडणवीस की सरकार पूरे पांच साल तक चली थी। इसके बाद साल 2019 में फडणवीस फिर मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार उन्होंने राजभवन में शपथ ली थी। साल 2019 में फडणवीस की सरकार विश्वासमत के लिए विधानसभा नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद उद्धव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने शिवाजी मैदान को चुना था। बता दें, बालासाहेब ठाकरे का अंतिम संस्कार शिवाजी मैदान में ही हुआ था। इसलिए शिवसेना के लिए इस मैदान को काफी अहम माना जाता है।
महयुति को कितनी सीट पर मिली जीत?
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर महायुति ने जीत दर्ज की है। बीजेपी को 132 सीटों पर जीत मिली, जिसके बाद बीजेपी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसके अलावा शिंदे सेना ने 57 और अजित पवार की पार्टी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है।
Created On :   30 Nov 2024 3:23 PM IST













