Flydubai Flight Incident: PM मोदी ने घायल भारतीय पायलट के परिवार से की बात, स्मित मच्छार को बताया Hero

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की है। पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से बात कर उनकी हिम्मत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में जिस तरह स्मित ने हिम्मत दिखाई वह काबिले-तारीफ है। विमान में को-पायलट के हमले के बाद भी स्मित ने हालात संभालने की कोशिश की और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद का रास्ता बनाया। इसके बाद यात्रियों ने आगे आकर हमलावर को काबू किया। बस इतना ही नहीं बल्कि पीएम ने भारतीय पायलट के परिवार से भी बातचीत की है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, व्यापार-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा
स्मित ने संभाली कमान
इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पायलट ने अपने ही साथी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि विमान के हालात बिगड़ने लगे और फ्लाइट अचानक नीचे जाने लगी। घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट स्मित माछर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद मांगी। इसके बाद एक यात्री कॉकपिट में पहुंचा और हालात संभालने में मदद की। दूसरे यात्रियों और क्रू ने आरोपी पायलट को काबू किया। बाद में रिजर्व पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला।
प्लंबर यात्री ने संभाला विमान
नेतन्याहू के अनुसार, भारतीय पायलट पर हमला होने के बाद कॉकपिट का दरवाजा खोला गया। इसके बाद इजरायली यात्री यानिव हयून (पेशे से प्लंबर) अंदर पहुंचे। उन्होंने देखा कि आरोपी पायलट विमान के कंट्रोल से छेड़छाड़ कर रहा था। हयून ने तुरंत कंट्रोल को पीछे की तरफ खींचा। इसी दौरान एक दूसरे यात्री और क्रू मेंबर ने आरोपी पायलट को काबू कर लिया। इसके बाद रिजर्व पायलट कॉकपिट में आए और विमान को स्थिर किया। नेतन्याहू ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात हयून से हुई थी। उनके मुताबिक, हयून के कपड़ों पर घायल भारतीय पायलट का काफी खून लगा हुआ था।
Created On :   1 Oct 2026 11:48 AM IST











