मौसम अपडेट: एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून! भोपाल-इंदौर में बरसेंगे बादल, दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अब बारिश का दौर धीरे-धीरे कम हो रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में मौसम बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर को कई राज्यों में खराब मौसम की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े -स्कूली छात्रों को गणवेश के लिए राशि देने के बाद भी उद्देश्य पूरा होने पर संशय, अकाउंट में लोन हुआ तो कट सकते हैं पैसे
14 राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम खराब रहने की संभावना बताई जा रही है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली में 40 KM तक चलेगी हवा
वहीं, दिल्ली में 1 अक्टूबर को तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। राजधानी में दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़े -ट्विशा शर्मा केस मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला को जमानत याचिका से दहेज प्रताड़ना हटाने का दिया निर्देश
MP के कई जिलों में तेज बारिश
इसके अलावा मध्य प्रदेश के देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, विदिशा और अशोकनगर में तेज बारिश का अलर्ट है। इन जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Created On :   1 Oct 2026 8:31 AM IST







