Jammu Kashmir News: बडगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, पाकिस्तानी सेना की SSG में रह चुका था कमांडो

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को मार गिराया गया है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर यह अभियान चलाया था। अधिकारियों के मुताबिक, मूसा पाकिस्तान का रहने वाला था और लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय था। उसके खिलाफ कई आतंकी हमलों से जुड़े मामले बताए गए हैं। सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान उसका शव और हथियार भी बरामद किए गए हैं।
पाकिस्तान की सेना में कर चुका था काम
हाशिम मूसा पाकिस्तान की सेना की SSG से जुड़ा था। रिपोर्टों के मुताबिक, वह सेना से रिटायर होने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ। इसके बाद वह जम्मू-कश्मीर में घुस आया और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया।
कई आतंकी हमलों से जुड़ा नाम
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, मूसा का नाम जम्मू-कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। रिपोर्टों में उसे कई हमलों का आरोपी बताया गया है।
बडगाम में कैसे मारा गया?
बडगाम के कोराग और यूसमर्ग इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई और मुठभेड़ में मूसा मारा गया। तलाशी के दौरान उसका शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली है।
Created On :   30 Sept 2026 12:33 PM IST







