SIR विवाद: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी, विपक्षी पार्टियां दोनों सदनों में करेगी पेश

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी, विपक्षी पार्टियां दोनों सदनों में करेगी पेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके खिलाफ विपक्षी पार्टियां दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके खिलाफ विपक्षी पार्टियां दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से मिली है। यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने SIR से जुड़े मामले में बहुत बड़ा खुलासा किया था।

समाचार एजेंसी ANI ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवासे बताया कि कांग्रेस की मुख्य विपक्षी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल राज्यसभा और लोकसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लाएंगी। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ संपर्क किया है। इस प्रस्ताव पर सूत्रों ने बताया कि इसे अगले दो हफ्तों के अंदर दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े -MP से दिल्ली पहुंची 27% OBC आरक्षण की आंच, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, नेताप्रतिपक्ष ने की होल्ड पदों पर नियुक्ति देने की मांग

यह विवाद ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने 23 सितंबर, 2026 को एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि निर्वाचन आयोग सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेटर लिखे हैं, जिनमें एसआईआर और चुनावी रोल से जुड़े लिए मामले में कुछ फैसलों पर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई थी। जिनमें एक ही दिन में चार आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। इनके अलावा कुछ निर्णयों और आदेशों पर सवाल भी उठाए गए थे। जिसमें बताया गया था कि उनकी अनुमति के बिना उन्हें पारित कर दिए गए थे। उनकी आपत्तियों में नए वोटर्स के लिए फॉर्म-6 में बदलाव, चुनावी डेटा तक अधिकारियों की पहुंच और मतदाता सूची से जुड़े निर्णय शामिल थे।

Created On :   24 Sept 2026 5:07 PM IST

Tags

Next Story