Punjab Flood: 1400 गांव में बाढ़, फसलें तबाह, स्कूलों में छुट्टी, 37 की मौत, कैसा हैं पंजाब में हालात? जानें लेटेस्ट अपडेट

- पंजाब में लोग बाढ़ से परेशान
- अब तक 37 लोगों ने गंवाई जान
- 1000 से ज्यादा का रेस्क्यू
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में आई बाढ़ से लोग अब भी जूझ रहे हैं। 1400 गांव में लबालब पानी भरा हुआ है और करीब 4 लाख लोग आपदा से प्रभावित हैं। बाढ़ के चलते अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हजारों लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जानमान को ही नहीं बल्कि निजी और सरकारी संपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है। फसलें भी नष्ट हुई हैं। यहां हालात इतने खराब है कि राज्य के सभी 23 जिलों को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक कोड शेयर कर पंजाब के लोगों की सहायता करने की भी मांग की है।
ਪੰਜਾਬ ਹਰ ਮੁਸ਼ਕਲ ਘੜੀ 'ਚ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹਰ ਇੱਕ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹਦਾ ਆਇਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫ਼ਤ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੇ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਆਓ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਬਣੀਏ। ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਚੱਲ ਰਹੇ ਰਾਹਤ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਬਣਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਈਏ। ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਤਸਵੀਰ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੇ 'ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਰਾਹਤ… pic.twitter.com/ejvFyuq2XR
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 3, 2025
स्कूल बंद
पंजाब के हालात को देखते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 7 सितंबर तक बंद करने का एलान किया है। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब के सीएम ने मांगी मदद
भगवंत मान ने आपदा से जूझ रहे लोगों के लिए मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब हर मुश्किल घड़ी में हमेशा सबके साथ खड़ा रहा है। आज हम सभी को इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के साथ खड़े होने की जरूरत है। आइए, एक-दूसरे का सहारा बनें। बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए चल रहे राहत कार्यों में योगदान दें। आप तस्वीर में दिए गए मुख्यमंत्री राहत कोष के क्यूआर कोड को स्कैन करके या दिए गए बैंक खाते में राशि भेजकर ऐसा कर सकते हैं। समय मुश्किल जरूर है, लेकिन एक-दूसरे के सहयोग से यह बीत जाएगा।
देशभर में भूस्खलन से मचा हाहाकार
आपको बता दें कि, केवल पंजाब ही नहीं बल्कि कई राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही मची हुई है। हिमाचल प्रदेश हो या जम्मू-कश्मीर लोग लैंडस्लाइड से डरे हुए हैं। चिंता करना भी जायज है क्योंकि हाल के दिनों में भूस्खलन की दर्जनों खबरें सामने आई हैं जिसने कई जिंदगियां लीं। दोनों राज्यों में प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों से दूर रहने के लिए कहा है।
Created On :   4 Sept 2025 2:39 PM IST