Sonam Wangchuk Arrested: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'देश में तानाशाही...'

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- देश में तानाशाही...
सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, देश में तानाशाही चरम पर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लद्दाख में भड़की हुई हिंसा के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था। साथ ही आज (26 सितंबर) को उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। उनपर आरोप लगाया है कि लद्दाख में जो हिंसक प्रदर्शन हुआ है वो उनकी वजह से ही हुआ है। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, रावण का भी अंत हुआ था, कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का भी खात्मा हुआ था और आ उन सब लोगों से लोग नफरत करते हैं। आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर हैं।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि, सोनम वांगचुक, जो व्यक्ति देश के बारे में सोचता है, शिक्षा के बारे में सोचता है, नए-नए आविष्कार करता है, उसको आज केंद्र सरकार का पूरा तंत्र बहुत ही ज्यादा घटिया राजनीति के तहत प्रताड़ित कर रहा है। बहुत ही ज्यादा दुख होता है, जब देश ऐसे लोगों के हाथों में है। ऐसे देश कैसे ही तरक्की करेगा?

देश में तानाशाही चरम पर है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'रावण का भी अंत हुआ था। कंस का भी अंत हुआ था। हिटलर और मुसोलिनी का भी अंत हुआ था। और आज उन सब लोगों से लोग नफरत करते हैं। आज हमारे देश में तानाशाही चरम पर है। तानाशाही और अहंकार करने वालों का अंत बहुत बुरा होता है।'


Created On :   26 Sept 2025 6:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story