दीपावली की तैयारी: अयोध्या के दीपोत्सव में रामायण के सातों अध्यायों की दिखेंगी झांकियां

अयोध्या के दीपोत्सव में रामायण के सातों अध्यायों की दिखेंगी झांकियां
  • रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है
  • पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है
  • झांकियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां निकालने जा रहा है।

इसके अलावा पंचकोसी,14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों व सामाजिक स्थलों पर विभाग सात लाख दिए जलाएगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां होंगी। इसके अलावा एक राम रथ की झांकी निकाली जाएगी। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नया घाट तक जाएंगी।

झांकियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

आरपी यादव ने बताया अयोध्या की पंचकोसी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित सभी मठ मंदिरों एवं सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर दिए जलाने की व्यवस्था की जा रही है।

पर्यटन मंत्री ने जयवीर सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा। हम हर साल नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करते हैं। पिछले साल हमने 17 लाख से ज्यादा दीये जलाकर गीनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम नाम दर्ज करवाया था। इस बार भी हम अपना रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेंगे।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Nov 2023 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story