भारत-बांग्लादेश संबंध: विदेश मंत्रालय ने कहा भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कानूनी रूप से होगी कार्रवाई

विदेश मंत्रालय ने कहा भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कानूनी रूप से होगी कार्रवाई
भारत में गैर-कानूनी रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया सुचारू और कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाई जाएगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कानूनी रूप से कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा विदेशी नागरिक जिनमें बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं, उनसे निपटने के लिए हमारे पास कानून हैं और उनके खिलाफ उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जहां तक ​​इन लोगों को वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की बात है, तो इसके लिए एक द्विपक्षीय व्यवस्था है।

जायसवाल ने आगे कहा हम इन मामलों को बांग्लादेशी पक्ष के पास भेजते हैं ताकि वे इन लोगों की नागरिकता की पुष्टि कर सकें और एक बार पुष्टि हो जाने के बाद, हम उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं। ऐसे कई आवेदन हैं जो अभी भी बांग्लादेशी पक्ष के पास लंबित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इन पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि भारत में गैर-कानूनी रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया सुचारू और कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाई जा सके।

व्यापार समझौते पर वाणिज्य मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। यह प्रेस विज्ञप्ति USTR के कार्यालय से आई बातचीत करने वाली टीम के संबंध में है। अमेरिकी पक्ष के मुख्य वार्ताकार अपनी टीम के साथ वहां मौजूद थे, विदेश मंत्रालय ने बातचीत को लेकर कहा वह सकारात्मक और रचनात्मक रही है, दोनों पक्षों ने इस अंतरिम व्यापार और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा दिल्ली में तैनात स्विस राजदूत ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया, वहां कई बैठकें हुईं और जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

Created On :   5 Jun 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story