Indus Waters Treaty Dispute: पाकिस्तान के आरोप पर भारत का दो टूक जवाब- आतंकवाद रुकने के बाद ही मिलेगा सिंधु का पानी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत ने सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए बयान पर जोरदार पलटवार किया है। भारत सरकार ने साफ कहा कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता, यह समझौता स्थगित रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में पाकिस्तान उस दावे को पूरी तरह नकार दिया जिसमें कहा गया था कि, भारत चिनाब नदी का पानी मोड़कर सिंधु जल समझौते का उल्लंघन कर रहा है।
पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उसे खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा ‘जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म नहीं करेगा तब तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी’। भारत अपने इस फैसले पर पूरी तरह अडिग है।
यह भी पढ़े -'सिंधु नदी पर बांध बना तो होगी जंग', असीम मुनीर के बाद बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी
क्या था पाकिस्तान का बयान?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से बीते गुरुवार को एक बयान दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि भारत चिनाब नदी का पानी मोड़ने के लिए 'नदी जोड़ो परियोजना' पर तेजी से काम कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह सिंधु जल समझौते के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन होगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान उस सवाल पर दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत सिंधु नदी घाटी का हिस्सा रहीं चिनाब नदी के पानी को ब्यास नदी तक सुरंग के जिए पहुंचाने की योजना बना रहा है।
यह भी पढ़े -अफगानिस्तान-पाकिस्तान की ओर जाने वाले कुनार नदी का पानी रोकने जा रहा, हो रही बैठकें, अब तरसेगा बूंद-बूंद को...
इस वजह से स्थगित हुआ सिंधु जल समझौता
भारत ने बीते साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पर्यटक स्थल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अगले दिन ही भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए दंडात्मक उपायो के अंतर्गत 1960 के सिंधु घाटी जल समझौते को स्थगित कर दिया था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुआ एक ऐतिहासिक समझौता है, जिसके अंतर्गत सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों का पानी दोनों देशों में विभाजित किया गया था।
Created On :   5 Jun 2026 6:29 PM IST






